गोपालगंज में 71 फर्जी शिक्षकों की लिस्ट जारी, सूची देखने के बाद शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, दो गिरफ्तार

Published by :Radheshyam Kushwaha
Published at :10 Jan 2023 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज में 71 फर्जी शिक्षकों की लिस्ट जारी, सूची देखने के बाद शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, दो गिरफ्तार

गोपालगंज में 71 फर्जी शिक्षक पाये गये है. फर्जी शिक्षकों के खिलाफ निगरानी विभाग अलग-अलग थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने दो शिक्षकों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है.

विज्ञापन

गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर 71 फर्जी शिक्षकों की लिस्ट जारी की गयी है. गोपालगंज के विभिन्न सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे 71 शिक्षकों का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है. जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गई है. अभी तक इस मामले में दो शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया है. इतनी बड़ी संख्या में फर्जी सर्टिफिकेट वाले शिक्षक पाए जाने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.

71 शिक्षकों को किया जाएगा बर्खास्त

बताया जा रहा है कि फर्जी शिक्षकों के खिलाफ निगरानी विभाग अलग-अलग थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने दो शिक्षकों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है. जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने निगरानी की रिपोर्ट पर नियोजन समिति को इन सभी 71 शिक्षकों को बर्खास्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी है. इस चेकिंग से जिले के शिक्षकों में हड़कंप मच गया है.

Also Read: किसान चिंतित: आम-लीची और सरसो-अरहर पर पाला का असर, मधुआ कीट व लाही से बचाव का जानें उपाय
हाईकोर्ट के आदेश पर की गयी प्रमाण पत्र की जांच

उच्च न्यायालय के आदेश के बाद निगरानी विभाग द्वारा प्रमाण पत्र की जांच की गयी. इससे पहले 38 शिक्षकों का प्रमाण पत्र फर्जी पाए गाए थे. फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर ही उन शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी. बताया जा रहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर उन शिक्षकों पर मामला दर्ज कराया गया. फिर से 33 शिक्षको की सूची मिली है. जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर ही उन शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी. सभी आरोपी शिक्षकों पर मामला दर्ज करा दिया गया है. इसके साथ ही इनको सेवा मुक्त करने के लिए संबंधित नियोजन इकाई को रिपार्ट भेजी गयी है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन