Bihar News: गया में अपनी बहन का तिलक चढ़ा कर लौट रहा था युवक, हादसे में गयी जान

पटना-गया राष्ट्रीय मार्ग पर बहन का तिलक चढ़ा कर आ रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. गया का रहने वाला था युवक और वहीं दुकान चलता था.
पटना-गया राष्ट्रीय मार्ग के मखदुमपुर बाजार स्थित जमुना नदी पुल के पास मंगलवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतक की पहचान काको प्रखंड के धर्मपुर गांव निवासी दीपक कुमार के रूप में की गई है. जो की गया के डेल्हा इलाके में दुकान भी चलाता था. मृतक अपनी बहन का तिलक चढ़ा कर लौट रहा था उसी दौरान दुर्घटना में उसकी मौत हुई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, काको प्रखंड के धर्मपुर गांव का रहने वाला दीपक अपनी बहन का तिलक चढ़ने गया था. जहां से वापस घर लौटने के दौरान पटना-गया राष्ट्रीय मार्ग के मखदुमपुर बाजार स्थित जमुना नदी पुल के पास अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना पर मखदुमपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है.
दुर्घटना के संबंध में थानाध्यक्ष रवि भूषण ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेजा है. वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि दीपक की बहन का तिलक समारोह था, जहां से वह तिलक चढ़ा कर लौट रहा था. दीपक गया के डेल्हा इलाके में दुकान खोले हुए है और गया में ही किराये के मकान में रहता था.
Also Read: मुकेश सहनी ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, पुराना वादा याद दिलाते हुए कहा उधार चुकता करे भाजपा
वहीं घटना की सूचना पर मखदुमपुर थाना पहुंचे परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन बना रहा. पुलिस अभी घटना की जांच कर रही. अज्ञात गाड़ी के ड्राइवर का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. बताते चलें कि पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग मखदुमपुर जमुना नदी पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




