Jharkhand News: गढ़वा में मवेशी काटने पर तनाव, ग्रामीणों ने आरोपी की दुकान में की तोड़फोड़, थाना घेरा

Updated at : 27 Nov 2022 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: गढ़वा में मवेशी काटने पर तनाव, ग्रामीणों ने आरोपी की दुकान में की तोड़फोड़, थाना घेरा

शनिवार की रात को गढ़वा जिला के खरौंधी थाना क्षेत्र स्थित चंदनी गांव में विशेष समुदाय के लोग देर रात मवेशी काटकर उसका मीट बना रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने पांच लोगों को धर दबोचा. इनके नाम मनव्वर अंसारी, अजमेर अंसारी, मनव्वर अंसारी के दामाद मुख्तार अंसारी, नसीरुद्दीन अंसारी, सजमेर अंसारी हैं.

विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची से करीब 207 किलोमीटर दूर स्थित गढ़वा जिला (Garhwa District) में मवेशी काटने (Cow Slaughter) और उसका मांस पकाने पर दो समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया. ग्रामीणों ने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ की. थाना का भी घेराव किया. इस मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और पांच लोगों को धर दबोचा. इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिसने दिन में फ्लैग मार्च (Flag March at Kharaundhi Garhwa) भी किया.

मवेशी काटकर मीट पका रहे 5 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि शनिवार की रात को गढ़वा जिला के खरौंधी थाना क्षेत्र स्थित चंदनी गांव में विशेष समुदाय के लोग देर रात मवेशी काटकर उसका मीट बना रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने पांच लोगों को धर दबोचा. इनके नाम मनव्वर अंसारी, अजमेर अंसारी, मनव्वर अंसारी के दामाद मुख्तार अंसारी, नसीरुद्दीन अंसारी, सजमेर अंसारी हैं. इसके अलावा दो महिला को भी गिरफ्तार किये जाने की सूचना है.

Also Read: Jharkhand News: गढ़वा में करोड़ों रुपये की धान की हेराफेरी, 10 Rice Mill संचालकों पर दर्ज होंगे FIR इंस्पेक्टर बोले- 15 लोगों को खिलाफ दर्ज हुई है प्राथमिकी

गिरफ्तार किये गये आरोपियों के साथ पुलिस इंस्पेक्टर चंदन कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने बताया कि मवेशी काटने के मामले में 15 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने पांच पुरुष एवं दो महिला को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी के आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कारवाई की.

undefined
पुलिस बल के साथ रात में ही खरौंधी थाना प्रभारी ने की छापामारी

बता दें कि रात में ही पुलिस ने कटे मवेशी के अवशेष भी बरामद कर लिये. बताया जा रहा है कि चंदनी गांव के डेरवा टोला के लोगों ने खरौंधी के थाना प्रभारी अभय कुमार को इसकी सूचना दी थी. थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे. बजरंग दल के अध्यक्ष रामानंद मेहता भी ग्रामीणों के साथ वहां पहुंच गये. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया.

डेरवा टोली में मवेशी काटने की मिली थी सूचना

पुलिस के आने की सूचना मिलते ही खरौंधी थाना से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित डेरवा टोला में मवेशी काट रहे कुछ अन्य लोग वहां से फरार हो गये. ग्रामीणों ने पुलिस को उनके नाम बताये. भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्या कर विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि सहित कई लोग थाना पहुंचे और मवेशी काटने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करने लगे. सभी ने कहा कि आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाना चाहिए.

undefined
क्या है पूरा मामला

शनिवार को मुस्लिम समुदाय का एक किसान मवेशी बेचने के लिए बाजार गया था. बाजार में किसान को कोई खरीदार नहीं मिला. इसके बाद कुछ लोगों ने मवेशी को महज 200 रुपये में किसान से खरीद लिया. पास के विकी यादव एवं अरविंद कुमार यादव को इसकी सूचना मिल गयी. उन्होंने बीस सूत्री अध्यक्ष राजेश कुमार रजक, बजरंग दल के अध्यक्ष रामानंद मेहता एवं थाना प्रभारी अभय कुमार को इसकी जानकारी दी.

विकी यादव एवं अरविंद यादव ने पुलिस को दी सूचना

थाना प्रभारी ने डेरवा टोला मे छापामारी की. छापेमारी में पुलिस को कटा हुआ मवेशी मिला. पुलिस ने सघन छापेमारी कर रात में ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. विकी यादव एवं अरविंद यादव ने पुलिस को बताया इसके पहले भी आरोपियों ने ऐसा काम किया है. इसका विरोध भी किया गया, लेकिन आरोपियों ने कहा था कि वे मवेशी काटेंगे और उसका मांस खायेंगे.

undefined
सुबह सात बजे लोगों ने खरौंधी थाना को घेरा

शनिवार की रात हुई इस घटना की खबर रविवार को पूरे इलाके में फैल गयी. सुबह सात बजे ही चंदनी के लगभग 500 लोग खरौंधी थाना पहुंच गये. आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग करने लगे. ग्रामीणों ने थाना का गेट खोलने की भी मांग की. थाना का गेट नहीं खुला, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने गेट पर नारेबाजी शुरू कर दी. भीड़ ने बाजार को भी बंद करवा दिया. इस दौरान लोगों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाये.

आरोपियों की दुकान को ग्रामीणों ने किया तहस-नहस

इसी बाजार में स्थित आरोपियों की मुर्गे की दुकान को लोगों ने तहस नहस कर दिया. लोग फिर थाना पहुंचे. इसी बीच, डीएसपी प्रमोद कुमार केशरी एवं इंस्पेक्टर चंदन कुमार सिंह भी थाना पहुंचे. आक्रोशित लोगों ने आरोपियों एवं उनके परिवार के सभी सदस्यों पर कड़ी से कड़ी धारा लगाकर उन्हें जेल भेजने की मांग की. डीएसपी ने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. तब जाकर लोग शांत हुए.

undefined
घटनाक्रम
  • शनिवार की रात 9 बजकर 30 मिनट पर घटना की सूचना पुलिस को दी गयी.

  • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात 10 बजे काटे गये मवेशी के शेष हिस्से को बरामद किया.

  • रात में ही चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

  • रविवार सुबह सात बजे चंदनी के 500 सेअधिक ग्रामीणों ने थाना का घेराव किया.

  • सुबह 8 बजे खरौंधी बाजार को ग्रामीणों ने बंद करवा दिया.

  • सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर डीएसपी एवं इंस्पेक्टर थाना पहुंचे.

  • सुबह 9 बजे बाजार बंद कराने के बाद सैकड़ों ग्रामीण फिर थाना पहुंचे.

  • सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस ने लोगों को समझाना शुरू किया.

  • साढ़े 10 बजे पुलिस के आश्वासन पर लोग शांत हुए और थाना से चले गये.

  • दिन में 12 बजे बाजार खुलने लगे.

गढ़वा के खरौंधी से अभिमन्यू कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola