ePaper

झारखंड के CM हेमंत सोरेन की 8 दिसंबर को गढ़वा में खतियानी जोहार यात्रा, JMM की क्या है तैयारी

Updated at : 04 Dec 2022 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की 8 दिसंबर को गढ़वा में खतियानी जोहार यात्रा, JMM की क्या है तैयारी

झारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ़वा जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गढ़वा कार्यक्रम से पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है. खतियानी जोहार यात्रा को लेकर सभी तैयारी में जुट गए हैं. बैठक में तय किया गया कि झंडा, पोस्टर, बैनर के जरिए इसका प्रचार-प्रसार किया जाएगा.

विज्ञापन

Khatiyani Johar Yatra : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन 8 दिसंबर को खतियानी जोहार यात्रा का शुभारंभ करेंगे. इसकी शुरुआत गढ़वा से होगी. इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. गढ़वा में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी की बैठक मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान की अध्यक्षता में की गयी. इसमें 8 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की खतियानी जोहार यात्रा की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी.

सीएम के कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में उत्साह

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि झंडा, पोस्टर, बैनर के जरिए प्रचार-प्रसार कर गढ़वा जिले की आम जनता को इसकी जानकारी दी जाएगी, ताकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नीति की जानकारी लोगों को मिल सके और इससे प्रभावित होकर वे पार्टी का दामन थामें. जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गढ़वा कार्यक्रम से पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है.

Also Read: साइबर अपराधी रजिस्ट्री ऑफिस से फिंगर प्रिंट लेकर अंगूठे का क्लोन कर रहे तैयार, अकाउंट से उड़ा रहे पैसे

बैठक में ये थे उपस्थित

झामुमो की बैठक में जिला सचिव मनोज ठाकुर, नीतेश सिंह, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष, मो ताहिर अंसारी, मेदिनी खान, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, सत्यनारायण यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष, पिंकी केशरी, नीरज तिवारी, विनोद चन्द्रवंशी, फुजैल अहमद, कंचन साहू, शरीफ अंसारी, अरविन्द यादव, दिनेश गुप्ता, राज किशोर यादव, इरफान असारी, कामेश्वर चौधरी, आलमगीर अंसारी, रेखा चौबे, अनीता, आराधना सिंह, चन्दा देवी, कबूतरी देवी, पाली रानी, नेहा कुमारी, शोभा देवी, मंजू देवी, मासूम खान, लल्लू राम, जानकी सिंह, निर्मल पासवान, गुप्तेश्वर पाण्डेय, अर्जुन मिंज, हरिदास तिर्की, चंदन पासवान, अमर राम, नागेन्द्र, मुन्ना ठाकुर, सुरेन्द्र, विकास सिंह कुशवाहा, छोठू सिंह, दशरथ प्रसाद, राजेश कुमार बैठा, राजेश कुमार, दीपक कुमार सोनी, धीरेन्द्र यादव, जय गोपाल यादव, अहमद अली, शंभु सिंह खरवार, आशुतोष कुमार पाण्डेय, राजा सिंह, विवके सिंह, अमित सिंह, चंदन पासवान, भोलू, सूरज चंद्रवंशी, नवीन तिवारी समेत अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

रिपोर्ट : जीतेंद्र, गढ़वा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola