FIFA World Cup 2022: जापान ने चार बार की चैंपियन टीम जर्मनी को 2-1 से रौंदा, देखें प्वाइंट टेबल का हाल

Updated:
विज्ञापन
FIFA World Cup 2022: जापान ने चार बार की चैंपियन टीम जर्मनी को 2-1 से रौंदा, देखें प्वाइंट टेबल का हाल

Japan vs Germany 110वां वर्ल्ड कप खेल रही जर्मनी की टीम पहले हाफ तक जापान पर हावी रही. पहले हाफ की समाप्ति तक जर्मनी की टीम एक गोल से आगे थी. पहले हाफ के 33वें मिनट में जर्मनी की टीम ने जापान के खिलाफ शानदार गोल दागा.

विज्ञापन

कतर के खलीफा स्टेडियम में खेले गये ग्रुप ई के मुकाबले में फीफा वर्ल्ड कप 2014 की चैम्पियन टीम जर्मनी को जापान ने एक के मुकाबले दो गोल से हरा दिया. ग्रुप चरण के पहले मुकाबले में जर्मनी की टीम ने जापान के खिलाफ पहला गोल दागा. लेकिन बाद में जापान की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए न केवल स्कोर को बराबरी पर पहुंचाया, बल्कि 2-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया. दोनों टीम ग्रुप ई में शामिल हैं और दोनों टीमों का यह पहला मुकाबला था.

हाफ टाइम तक जापान पर हावी थी जर्मनी की टीम

110वां वर्ल्ड कप खेल रही जर्मनी की टीम पहले हाफ तक जापान पर हावी रही. पहले हाफ की समाप्ति तक जर्मनी की टीम एक गोल से आगे थी. पहले हाफ के 33वें मिनट में जर्मनी की टीम ने जापान के खिलाफ शानदार गोल दागा. जर्मन खिलाड़ी गुंडोगन ने अपनी टीम के लिए पहला और एकमात्र गोल दागा. पहले हाफ में जर्मनी की टीम जापान पर 1-0 से आगे थी.

Also Read: FIFA World Cup 2022: केरल में दिखा फीफा का खुमार, वर्ल्ड कप देखने के लिए खरीदा लाखों का घर

दूसरे हाफ में जापान ने की शानदार वापसी और मुकाबला जीत लिया

खेल के दूसरे हाफ में जापान की टीम ने शानदार वापसी की और खेल को पलटकर रख दिया. दूसरे हाफ में 75वें मिनट में जापान ने पहला गोल दागा और स्कोर को बराबरी पर पहुंचाया. जापान की ओर से पहला गोल रित्सु डोन ने पहला गोल दागा और टीम की खेल में शानदार वापसी कराया. उसके बाद 83वें मिनट में जापानी खिलाड़ी ताकुमा असानो ने टीम के लिए दूसरा गोल दागा और स्कोर 2-1 पर पहुंचाया. असानो की यह गोल खेल के लिए निर्णायक साबित हुआ. उसके बाद दोनों टीमों की ओर से कोई भी गोल नहीं दागा जा सका.

2018 की कड़वी याद को नहीं भूल पायेगी जर्मनी की टीम

जर्मनी की टीम पिछले विश्व कप की कड़वी यादों को कभी नहीं भूल पायेगी. दरअसल रूस में 2018 विश्व कप में 2014 की यह चैम्पियन टीम पहले दौर से ही बाहर हो गयी थी. चार बार की चैम्पियन जर्मनी की टीम इस टूर्नामेंट में पहली बार शुरुआती दौर से बाहर हुई थी.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola