Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही ने अपने और अरमान के रिश्ते के बारे में विद्या को बताया, क्या अभीरा का कटेगा पोद्दार हाउस से पत्ता
Published by : Divya Keshri Updated At : 14 May 2024 9:39 AM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, माधव के साथ बहुत खराब से बात करती है और फिर दौड़ते हुए अपने कमरे में चली जाती है. उसे अब पता है कि अब वो पोद्दा हाउस में कुछ ही दिन की मेहमान है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक काफी हटकर है, जो दर्शकों को पसंद आ रहा है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि दादी सा, अभीरा को अदालत में झूठ बोलने के लिए मजबूर करती है. दादी सा उसे माधव और विद्या के नाम पर ब्लैकमेल करती है और अभीरा उनकी बात मान जाती है. वो कोर्ट में कहती है कि उसकी और अरमान की शादी जबरदस्ती हुई थी. इस झूठ से अरमान काफी परेशान है. वहीं, अपकमिंग ट्रैक में दिखाया जाएगा कि रूही अपने और अरमान के रिश्ते में विद्या को बता देगी.
अभीरा करेगी माधव से बदतमीजी
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान सदमे में है क्योंकि अभीरा ने कोर्ट में झूठ बोला है. वो अपनी फीलिंग्स पर कंट्रोल नहीं रख पाता और अभीरा से ऐसा बोलने के पीछे वजह पूछता है. हालांकि अभीरा उसे जवाब नहीं देती है और वहां से चली जाती है. माधव, मनीषा, हैरान है कि अभीरा ने ऐसा क्यों कहा. अभीरा खुद को समझाती है कि उसे घर के लोगों से बदतमीजी से बात करनी होगी, तभी सारे लोग समझेंगे कि उसे इस घर में नहीं रहना. वो माधव के साथ बहुत खराब से बात करती है और फिर दौड़ते हुए अपने कमरे में चली जाती है. उसे अब पता है कि अब वो पोद्दा हाउस में कुछ ही दिन की मेहमान है.
क्या अरमान और रूही की शादी होगी
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही इस बात से खुश है कि अब फाइनली अभीरा और अरमान अलग हो जाएंगे. वह विद्या को बताती है कि वह और अरमान एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन रोहित की वजह से अरमान ने अपना प्यार कुर्बान कर दिया. विद्या, रूही और अरमान की शादी को एक्सेप्ट कर लेगी और दादी सा उन दोनों की शादी कराने को लेकर बात करेगी. अभीरा उनकी बात सुन लेती है और उसका दिल टूट जाएगा. क्या सच में रूही और अरमान की होगी शादी. क्या अभीरा और अरमान हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे. क्या होगा आगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










