Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही के पोद्दार हाउस आने का मकसद आया सामने, रोहित नहीं इस पर है उसकी नजर

Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Aug 2024 12:27 PM

विज्ञापन

Romiit Raaj on re entry Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही के पोद्दार हाउस आने से रोहित खुश नहीं है. रोहित उसे दूसरा मौका नहीं देना चाहता है, लेकिन रूही उससे बार-बार माफी मांग रही है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है का आज रात का एपिसोड मजेदार होने वाला है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि मंगला गौरी पूजा के दौरान रूही की एंट्री होती है. रूही, रोहित को गले लगाती है और उससे उसकी जिंदगी में वापस आने के लिए कहती है. साथ ही शादी को दूसरा मौका देने के लिए कहती है. मनीष, स्वर्णा से पूछता है उसने रूही को क्यों भेजा. इसपर स्वर्णा कहती है, उसे जो सही लगा उसने वहीं किया. कावेरी की फ्रेंड कहती है रूही और अभीरा को साथ में डांस करना चाहिए. कावेरी कहती है रूही के सामने अभीरा को कोई नहीं देखेगा.

रूही से रोहित से मांगी माफी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि पोद्दरा हाउस में जब रोहित तलाक के पेपर्स पर साइन करने वाला होता है, तभी वहां रूही आ जाती है. रोहित उससे कहता है जब उनके बीच प्यार ही नहीं रहा, तो उनके शादीशुदा होने का क्या फायदा. वहीं, अरमान और अभीरा साथ में खाना खाकर अपना फास्टिंग तोड़ता है. रूही, रोहित से माफी मांगती है और कहती है वो उसे खोना नहीं चाहती. उसने अपनी लाइफ में बहुत लोगों को खो दिया है और उसे नहीं खो सकती. रोहित उसकी बातों पर भरोसा नहीं करता और चला जाता है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को बर्बाद करने के लिए संजय बुन रहा षड्यंत्र, पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा ये शख्स

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

क्या सचमुच रोहित के लिए पोद्दार हाउस आई रूही

अरमान और अभीरा, रूही से वापस पोद्दार हाउस में आने को लेकर सवाल करते हैं. रूही उनसे कहती है, उन्हें ये सवाल पूछने का कोई हक नहीं है. सुरेखा भी रूही से ये सवाल करती है और इसपर रूही जवाब देती है कि वो पोद्दार हाउस सिर्फ रोहित के लिए आई है. रूही, रोहित से कहती है वो सोफ पर सो जाएगी और उसे परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही हिंट देती है कि वह अरमान को पाने के लिए पोद्दार हाउस आई है. वो उसे पाने के लिए कुछ भी कर सकती है.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola