Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के इस एक्टर को डेट कर चुकी हैं शिल्पा शिंदे, इस वजह से टूट गई थी शादी

Updated:
विज्ञापन

shilpa shinde

टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे अभी रोहित शेट्टी के शो खतरों के खलाड़ी 14 में दिख रही हैं. शिल्पा एक पॉपुलर एक्ट्रेस है. उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक लोकप्रिय एक्टर को डेट कर चुकी है.

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है मे��� अब नये रोहित की एंट्री हो गई है. नये रोहित का किरदार रोमित राज निभा रहे हैं. हालांकि रोमित से पहले रोहित का रोल शिवम खजूरिया प्ले कर रहे थे. रोमित को अब दर्शकों ने रोहित के रोल में अपना लिया है और उनका ट्रैक इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है. रूही और रोहित अब साथ नहीं रहना चाहते और तलाक लेना चाहते हैं. मनीष के कहने पर अभीरा की वकील रूही बनी है. आने वाले एपिसोड में रूही तलाक के पेपर्स फाड़ते दिखेगी और पोद्दार हाउस में वापस आती दिखेंगी. वहीं, रोमित के पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर शिल्पा शिंदे को डेट कर चुके हैं.

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है के इस एक्टर को डेट कर चुकी है शिल्पा शिंदे

टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आ रही है. हालांकि शिल्पा शो से बाहर हो चुकी है. शिल्पा टीवी इंडस्ट्री की एक पॉपुलर एक्ट्रेस है और उन्हें आज भी फैंस भाभी जी घर पर हैं से जानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं शिल्पा और रोमित राज एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं. दोनों शादी भी करने वाले थे, लेकिन उनकी शादी हो नहीं पाई. ईटाइम्स संग एक इंटरव्यू में रोमित संग सगाई टूटने को लेकर एक्ट्रेस ने बात की थी. उन्होंने बताया था कि उनकी फैमिली ने उन्हें शादी के मनाया था, लेकिन चेतना ने उन्हें ऐसा करने से रोका. साथ ही सही फैसला लेने के लिए गाइड किया.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को बर्बाद करने के लिए संजय बुन रहा षड्यंत्र, पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा ये शख्स

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

शिल्पा शिंदे ने कही ये बात

शिल्पा शिंदे ने रोमित राज से सगाई तोड़ दी थी क्योंकि उस समय वो काफी यंग थी और प्रोफेशनल लेवल पर बहुत कुछ अचीव करना चाहती थी. रोमित ने टीना कक्कड़ से शादी कर ली और शिल्पा अभी तक सिंगल है. वहीं, शिल्पा ने मैडम सर, वारिस, मायका, चिड़िया घर, दो दिल एक जान, देवों के देव महादेव, लापतागंज, मेहर, भाभी, हतीम, रात होने को है, संजीवनी जैसे शोज में काम कर चुकी है. इसके अलावा रियलिटी शो बिग बॉस 11, झलक दिखला जा 10 में भी नजर आ चुकी हैं.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola