Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान के प्यार में पड़ी अभीरा, रूही को अपने पति के साथ देख हुई जलन

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान के प्यार में पड़ी अभीरा, रूही को अपने पति के साथ देख हुई जलन

ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर दिन कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं. आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे रूही अभीरा के असाइनमेंट को जला देती है जिसके कारण अभीरा अपनी इंटर्नशिप खो देती है. इसके अलावा अभीरा रूही और अरमान को साथ देखकर बुरा महसूस करती है.

विज्ञापन

समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है ने अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों का ध्यान खींचा है. राजन शाही शो टीआरपी के मामले में भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. पिछले एपिसोड में रूही गुस्से से आग बबूला हो जाती है, क्योंकि वह अरमान और अभीरा को एक साथ देखती है. रूही अभीरा पर उसकी खुशियां छीनने का आरोप लगाती है, अभीरा उससे पूछती है कि वह हमेशा ऐसा क्यों कहती रहती है. रूही गुस्से में आ जाती है, क्योंकि वह असली कारण नहीं बता पाती. अब आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे रूही अभीरा के असाइनमेंट को जला देती है जिसके कारण अभीरा अपनी इंटर्नशिप खो देती है.

रूही ने अभिरा का असाइनमेंट जला दिया

अगले दिन, रूही, सवर्णा और उसकी चाची के साथ मंदिर जाने का फैसला करती है. अभीरा पहले से ही मंदिर में मौजूद है. जैसे ही अभीरा जाने वाली होती है, वह गलती से रूही की पूजा की थाली को धक्का दे देती है, जिस पर स्वर्णा उसे टोक द���ती है. अभीरा माफी मांगती है और कहती है कि उसने अपनी इच्छा से ऐसा नहीं किया. जैसे ही वह जाने वाली होती है, तभी रूही की मौसी बीच में आ जाती है और उस पर आरोप लगाने लगती है कि उसने जानबूझकर रूही की पूजा की थाली को कैसे धक्का दे दिया.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा-अरमान को साथ देख टूट जाएगा रूही का दिल, उठाएगी बड़ा कदम

क्या अरमान से प्यार करने लगी है अभीरा

अभीरा असाइनमेंट फाइल को जलने से बचाने का प्रयास करती है, लेकिन ऐसा नहीं हो पाता है. वह फूट-फूट कर रोती है और मंदिर से चली जाती है. बाद में अभीरा को उसके बॉस से चेतावनी मिलती है क्योंकि वह समय पर असाइनमेंट जमा करने में असमर्थ है. अभीरा ये सब बातें अरमान को बताती है. जिसके बाद अरमान उसे सांत्वना देते हैं और गले गलाते है. आने वाले एपिसोड में अभीरा अरमान और रूही को गले मिलते हुए देखेगी. वह अपनी भावनाओं पर सवाल उठाती है कि वह क्यों प्रभावित हो रही है. क्या अभिरा को अरमान से प्यार होने लगा है?

पिछले एपिसोड में क्या हुआ खास

पिछले एपिसोड में हमने देखा कि कैसे रूही गोयनका हाउस वापस चली जाती है क्योंकि वह अरमान से नाराज है, क्योंकि उसने उसकी जगह अभीरा को चुना है. अरमान रूही को वापस लेने के लिए गोयनका हाउस पहुंचता है, लेकिन अभीरा की तबीयत खराब होने के कारण वह उससे मिले बिना ही वहां से चला जाता है. रूही स्वर्णा और मनीष से पहले की तरह मंदिर जाने की रिक्वेस्ट करती है. रूही को मुस्कुराता देख स्वर्णा अपनी खुशी जाहिर करती है. रूही स्वर्णा से कहती है कि अरमान ने कई बार उसका दिल तोड़ा है और वह अब उसके बारे में नहीं सोचना चाहती. इसके बजाय, वह अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहती हैं. मनीष को दादीसा का फोन आता है, जो उसे बताती है कि रूही को पोद्दार के घर लौटने की जरूरत है. हालांकि, मनीष का कहना है कि निर्णय पूरी तरह से रूही पर निर्भर है, और वह उसे वापस जाने या रुकने के लिए मजबूर नहीं करेगा. अरमान रूही से अनुरोध करता है कि वह उसे सब कुछ ठीक करने का एक और मौका दे और उसे एक डॉक्टर के पास ले जाए. बहुत सोचने के बाद, रूही अरमान के साथ थेरेपिस्ट के पास जाने के लिए तैयार हो जाती है.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राज अनादकट होंगे असली अभीर बिड़ला, सूरज सोनिक बोले- ट्विस्ट और नई कहानियां…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola