Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: विद्या ने अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा, बोली- टीआरपी अच्छी होनी से…
Published by : Ashish Lata Updated At : 27 Jul 2024 9:18 AM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी जबरदस्त कहानी से लगातार दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधने में कामयाब रहा है. टीआरपी लिस्ट में भी ये तीसरे नंबर पर बना रहा है. अब श्रुति उल्फत ने बताया कि कैसे मेकर्स और राइटर कड़ी मेहनत करते हैं.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है की शुरुआत से ही तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. यह शो 2009 में शुरू हुआ था और आज भी दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो है. सीरियल की टीआरपी शानदार रही है और अब, हम चौथी पीढ़ी की कहानी देख रहे हैं. हर पीढ़ी की कहानी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता रहा है. फिलहाल अभीरा और अरमान की कहानी चल रही है, जिसने दर्शकों के दिलों को छू लिया है. शो टीआरपी चार्ट पर टॉप 3 टीवी शो में शामिल है. सीरियल में गर्विता साधवानी, सचिन त्यागी, अनीता राज, श्रुति उल्फत, श्रुति रावत, संदीप राजोरा, रोमित राज जैसे स्टार्स अपनी एक्टिंग से सभी को दीवाना बना रहे हैं.
श्रुति उल्फत ने सीरियल की टीआरपी पर की बात
श्रुति उल्फत शो में विद्या पोद्दार की भूमिका निभाती हैं और उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीआरपी के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने टेली चक्कर से बात करते हुए कहा कि राजन शाही का ये रिश्ता क्या कहलाता है, अब एक यूनिवर्स है और यह एक कनेक्टिंग शो है, क्योंकि यह सालों से चल रहा है और फिलहाल अपने 16वें साल में है. श्रुति को शो में आठ महीने हो गए हैं और उनका कहना है कि टीआरपी लगातार अच्छी रही है.
Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवम खजूरिया ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रोडक्शन ने मुझसे बात…
अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर क्या बोली श्रुति उल्फत
उन्होंने शेयर किया कि टीआरपी, चैनलों और निर्माता सहित सभी के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारकों में से एक रही है. टीआरपी ज्यादा हो तो शो पसंद किया जाता है. उन्होंने साझा किया कि क्रिएटिव और राइटर जबरदस्त कहानी और ट्विस्ट ला रहे हैं, क्योंकि यह टेलीविजन पर सबसे अच्छा काम करता है. श्रुति ने बताया कि यह एक बड़ा काम है, क्योंकि उन्हें यह सुनिश्चित करना है कि दर्शक अपनी टीवी स्क्रीन से चिपके रहें.
शो कैसे होता है सफल, श्रुति उल्फत ने किया खुलासा
उन्होंने आगे कहा कि ये रिश्ता क्या कहलाता है इतने सालों से सफलतापूर्वक चल रहा है, क्योंकि उनके पास निर्माता और लेखक हैं, जो बहुत अनुभवी हैं और वे जानते हैं कि वे क्या कर रहे हैं और पिछले कई सालों से ऐसा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि निर्माता कंटेंट पर काफी मेहनत कर रहे हैं और अभिनेता भी निर्माताओं के दृष्टिकोण को सामने लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. कई लोगों की मेहनत के बाद कोई शो सफल होता है.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










