Yeh Rishta Kya Kehlata Hai को लेकर इमोशनल हुईं शिवांगी जोशी, लिखा, ऐसा लगा जैसे मेरी बिदाई हो रही है...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Oct 2021 11:05 AM
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लम्बा लीप लिया गया है. जिसके बाद शो में मेकर्स ने शिवांगी जोशी का किरदार खत्म कर दिया गया है. इस सफर के खत्म होने के बाद शिवांगी जोशी काफी इमोशनल हो गई और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है.
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की नायरा या फिर यूं कहे सीरत ने अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है. उन्होंने अपनी मासूमियत से दर्शकों का दिल जीत लिया था. शिवांगी जोशी पिछले 6 साल से इस शो का हिस्सा थी. अब शो में लम्बा लीप लिया गया है. जिसकी वजह से स्टॉरकास्ट में बदलाव किया जा रहा है. हाल ही में अब एक्ट्रेस ने सेट पर अपने आखिरी दिन की शूटिंग की. इस दौरान वह काफी इमोशनल हो गई थी.
शिवांगी ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करके अपने दिल का हाल बताया है. उन्होंने नोट में सभी टीम मेंबर्स का शुक्रिया किया है. उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट को अपना दूसरा घर बताया है. इस अनुभव को हमेशा याद रखेगी.
https://www.instagram.com/p/CVgIUPJrsm6/
इस नोट में शिवांगी जोशी ने लिखा, उनके आंसू रुकने के बाद भी नहीं रुक रहे थे. अभिनेत्री ने कहा कि मई 2016 में जब उन्होंने शो में एंट्री लिया था. इस दौरान ऐसे लोगों से मिलीं, जिन्होंने दिल में जगह बना ली.
अभिनेत्री ने इस दौरान ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट को अपना दूसरा घर और कास्ट और क्रू को अपना परिवार बताया. आगे के सफर के बारे में बताते हुए शिवांगी काफी इमोशनल हो गईं. उन्होंने लिखा, ये रिश्ता के साथ करीब 6 साल..और मैं गर्व से कह सकता हूं कि ये रिश्ता बहुत कुछ कहलाता है. यह सिर्फ एक शो नहीं था, यह मेरा जीवन था, मेरा घर था. मैं यहां रोई हूं, यहां हंसी है, मूर्खता पर हंसी, चुटकुले, बेतरतीब ढंग से नृत्य किया, बच्चों के साथ खेला, सबके साथ खाना खाया, मूर्खतापूर्ण भाव दिए जब मुझे एक गंभीर रूप देना था, मेरे निर्देशक द्वारा डांटा गया, पूरी टीम से तालियां मिली.
https://www.instagram.com/p/CRMAmJbAgHi/
उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले जब मैं आखिरी बार सेट से निकल रही थी, ऐसा लगा जैसे मेरी बिदाई हो रही है.. शो से जुड़े सभी लोग अलविदा कहने के लिए थे और हम सब रो रहे थे. एक बाहरी व्यक्ति के लिए, यह किसी लड़की के बिदाई सीन से कम नहीं होता. मैं ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट से एक इंसान की हर संभव भावनाएं लेती हूं.
कार्तिक और नायरा की जोड़ी दर्शकों को बेदह पसंद थी. दोनों दर्शकों को अपनी केमेस्ट्री से खूब एंटरटेन करते थे. अब शो में हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौर और करिश्मा सावंत की एंट्री होगी.
Posted By Ashish Lata
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










