Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से निकाले जाने पर प्रतीक्षा होनमुखे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- काम सीखने में…

Published by : Ashish Lata Updated At : 05 Jul 2024 6:17 PM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: प्रतिक्षा होनमुखे सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में रूही की भूमिका निभाती थी. उनकी एक्टिंग को दर्शकों से काफी तारीफे मिली थी. हालांकि अचानक खबरें आई कि अन प्रोफेशनलिज्म की वजह से उन्हें बाहर कर दिया गया है. अब एक्ट्रेस ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के डायरेक्टर कट प्रोडक्शंस की ओर से निर्मित स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है पिछले कई सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड को मिस नहीं करते हैं. इन-दिनों सीरियल में अभीरा और अरमान की लवस्टोरी चल रही है. जहां अरमान अपनी वाइफ को मनाने की पूरी कोशिश कर रहा है. वहीं अभीरा उससे दूर भाग रही है.

राजन शाही ने शहजादा और प्रतीक्षा को शो से किया था बाहर

जब हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ ने सीरियल को अलविदा कहा था, तब शो में लीप आया था. जिसके बाद समृद्धि शुक्ला के साथ शहजादा धामी और प्रतिक्षा होनमुखे ने मेन लीड के तौर पर कदम रखा था. तीनों का लव ट्रायंगल सभी को पसंद भी आ रहा था. हालांकि एक दिन अचानक खबर आई कि राजन शादी ने अन प्रोफेशनलिज्म की वजह से शहजादा और प्रतीक्षा को बाहर कर दिया गया. दोनों को निकाले जाने के बाद रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी ने सीरियल में एंट्री की और अब उनकी एक्टिंग को दर्शक पसंद कर रहे हैं.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस आते ही अभीरा की जान खतरे में पड़ी, माधव नहीं ये खास इंसान बचाएगा उसकी जान

Also Read:Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही बनी मास्टरमाइंड, अभीरा पर लगाया अरमान को छीनने का आरोप, क्या फिर से दूर हो जाएंगे दोनों

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की पुरानी रूही ने इस शो में मारी धमाकेदार एंट्री, बोलीं- मैं विराट की एक्स वाइफ…

ये रिश्ता क्या कहलाता है से निकाले जाने पर प्रतीक्षा होनमुखे ने तोड़ी चुप्पी

शहजादा धामी ने शो को छोड़ने के बाद अपना रिएक्शन दिया था. हालांकि प्रतीक्षा उस समय चुप थी. अब उन्होंने भी बता ही दिया कि आखिरकार हुआ क्या था. ईटाइम्स से बात करते हुए प्रतीक्षा ने कहा, “मैंने सात साल तक एयर होस्टेस के रूप में काम किया. जून 2023 में, मैंने एविएशन इंडस्ट्री छोड़ दी और तभी मुझे ये रिश्ता क्या कहलाता है में भूमिका मिली. यह अच्छा चल रहा था, लेकिन अचानक मुझसे सीरियल को छोड़ने के लिए कहा. ईमानदारी से कहूं तो, मैं एक न्यू कमर थी और हर किसी को काम सीखने में कुछ समय लगता है, मैं सेट पर सभी के साथ अनुशासित और अच्छी थी, इसलिए मुझे अन प्रोफेशनलिज्म का टैग कैसे दिया जा सकता है?”

प्रतीक्षा होनमुखे बोली- अभी बहुत आगे जाना है

उन्होंने आगे कहा, “मुझे पता है कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है. राजन शाही सर ने कभी मेरे पास आकर मुझे इसका कारण नहीं बताया, न ही मैं उनसे पूछने गई कि क्या गलत हुआ. मैं उनकी आभारी हूं मुझे यह शो दिया और यह एक बड़ी शुरुआत थी, मेरा करियर सिर्फ इसलिए खत्म नहीं हुआ क्योंकि मेरे पहले शो में चीजें अच्छी नहीं हुईं, मैंने अभी अपनी जर्नी शुरू की है और मुझे अभी बहुत आगे जाना है.”

Also Read-Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने फुफासा को अभीरा से माफी मांगने के लिए किया मजबूर, पोद्दार फर्म छोड़ने की दी धमकी

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola