Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही से सीक्रेट मुलाकात अरमान की बढ़ाएगी मुश्किलें, अभीरा संग बढ़ेगी गलतफहमियां

Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Jul 2024 1:58 PM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ मजेदार हो रहा है. जहां फुफासा अभीरा का करियर बर्बाद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. वह नहीं चाहते हैं कि अभीरा एक अच्छी वकील बने, लेकिन अरमान अपनी पत्नी के लिए ढाल बनकर खड़ा है. इधर अरमान रूही से भी मुलाकात करता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. सीरियल में हम देखते है कि अरमान और अभीरा का रिश्ता दिन प्रतिदिन खराब होता जा रहा है. अरमान उसके साथ रहना चाहता है, लेकिन अभीरा उसपर विश्वास नहीं करती है. पोद्दार परिवार में फुफासा और दादीसा भी दोनों के खिलाफ है. माधव की वजह से वह पोद्दार हवेली के आउटहाउस में रह रही है. आज के एपिसोड में फैंस को एक और बड़ा ड्रामा देखने को मिला. जैसे ही अभीरा ने अदालत में अपना पहला केस लड़ने की कोशिश की, फुफासा ने इसे खराब करने की कोशिश की. उसने जज को पैसों से भरा लिफाफा भेजा और अब अभीरा पर रिश्वत देने का आरोप लगा है.

फुफासा को धमकाता है अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रोमो में, हम देखते हैं कि अभीरा मुसीबत में है, क्योंकि प्रैक्टिस लॉ करने के लिए उसका बार एसोसिएशन लाइसेंस छीन लिया जा रहा है. वह फुफासा और दादीसा की वजह से अपने सपनों को छिनते हुए देखेगी. घर पर अभीरा अरमान को उससे दूर रहने के लिए कहती है. वह आगे कहती है कि जब भी वह आसपास होता है, तो उसकी जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है. फिर अरमान फुफासा से भिड़ जाता है. वह उसे धमकाता है और अभीरा का करियर बर्बाद न करने के लिए कहता है. फुफासा का कहना है कि अभीरा अब उसकी पत्नी नहीं है. अरमान ने पलटवार करते हुए कहा कि वह उसकी पत्नी और जिंदगी है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस आते ही अभीरा की जान खतरे में पड़ी, माधव नहीं ये खास इंसान बचाएगा उसकी जान

Also Read:Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही बनी मास्टरमाइंड, अभीरा पर लगाया अरमान को छीनने का आरोप, क्या फिर से दूर हो जाएंगे दोनों

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की पुरानी रूही ने इस शो में मारी धमाकेदार एंट्री, बोलीं- मैं विराट की एक्स वाइफ…

रूही से मुलाकात करता है अरमान

इनसब ड्रामे के बीच के बीच अरमान की रूही से मुलाकात भी होती है. कावेरी उसे बताती है कि गोयनका परिवार मुसीबत में है, क्योंकि उन्होंने शादी के लिए कर्ज लिया था. इसलिए अरमान ने रूही के साथ एक मीटिंग की और कहा कि वह उसकी मदद करना चाहेगा. अगर आपको नहीं पता है तो बता दें कि रूही और अरमान पहले एक दूसरे से प्यार करते थे. हालांकि अभीरा से शादी के बाद दोनों अपनी लाइफ को अलग-अलग जीने लगे. रूही ने रोहित से शादी कर ली. अभिरा को पता चल जाएगा कि अरमान रूही से मिला था. क्या इससे दोनों के बीच पहले से ही बढ़ी हुई गलतफहमियां और बढ़ जाएंगी?

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दादी सा पर अरमान का फूटा गुस्सा, माधव और विद्या को एक करने के मिशन पर निकली अभीरा

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola