Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: माधव को गुंडों ने मारी गोली, क्या अभीरा-अरमान बचा पाएंगे उनकी जान

Updated:
विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि माधव को कुछ गुंडे गोली मार देते हैं. जिसके बाद उसकी हालत खराब हो जाती है. क्या अभीरा अपने ससुर को बचाने में कामयाब होगी.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है हर गुजरते दिन के साथ काफी दिलचस्प होता जा रहा है. शो का लेटेस्ट ट्रैक अरमान के इर्द-गिर्द घूमता है, जो अभीरा को यह विश्वास दिलाने की कोशिश कर रहा है कि वह उससे काफी ज्यादा प्यार करता है. लेकिन अभीरा ये बात मानने के लिए तैयार नहीं है. वह अलग रह रही है. अपकमिंग एपिसोड रोलर-कोस्टर राइड जैसा होगा, क्योंकि कुछ गुंडों ने माधव को गोली मार दी है.

विज्ञापन

माधव को कुछ लोगों ने मारी गोली

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, माधव जो एक पुलिस अधिकारी है, एक भयानक ट्रेजडी में फंस जाएगा. उसे गुंडों ने गोली मार दी, जिसके बाद उसका काफी खून बह जाएगा. उस एरिया को पुलिस सील कर देती है और छानबीन शुरू करती है. यही नहीं माधव अरमान को फोन करता है और अपने हादसे के बारे में सबको बताता है. जल्दबाजी में अरमान और अभीरा उस जगह पर पहुंचते हैं और देखते हैं कि आसपास बहुत सारी लाशें पड़ी हुई है. पुलिस अधिकारी उन्हें अंदर जाकर माधव से मिलने नहीं देते हैं.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस आते ही अभीरा की जान खतरे में पड़ी, माधव नहीं ये खास इंसान बचाएगा उसकी जान

Also Read:Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही बनी मास्टरमाइंड, अभीरा पर लगाया अरमान को छीनने का आरोप, क्या फिर से दूर हो जाएंगे दोनों

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की पुरानी रूही ने इस शो में मारी धमाकेदार एंट्री, बोलीं- मैं विराट की एक्स वाइफ…

माधव को ढूढने की कोशिश करता है अभीरा अरमान

माधव अपने जीवन के लिए संघर्ष करता है और आगे बढ़ने के लिए स्ट्रगल करता है. अभीरा बार-बार माधव को कॉल करती है, लेकिन कॉल कनेक्ट नहीं हो पाती है. अरमान और अभीरा ने माधव की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला. अधिकारियों ने उन्हें बताया कि जिस कैफे में माधव को गोली मारी गई थी वह खाली है. हालांकि, अभीरा और अरमान अंदर घुसने और अपने ससुर को खोजने में कामयाब हो जाते हैं. माधव सांस लेने के लिए संघर्ष करते हैं. क्या अभीरा और अरमान माधव की जान बचा पाएंगे? ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में कई बड़े ट्विस्ट आएंगे.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दादी सा पर अरमान का फूटा गुस्सा, माधव और विद्या को एक करने के मिशन पर निकली अभीरा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola