Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: विद्या की जान बचाएगी अभीरा, अरमान अपनी पत्नी की जैकेट को लगाएगा गले

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. अब अपकमिंग ट्विस्ट में हम देखेंगे कि विद्या गिर जाती है, जिससे उसे चोट आती है. इधर अभीरा उनकी सेवा करती है. अरमान जो अपनी पत्नी से प्यार करता है, उसकी जैकेट को प्यार करता है और गले लगाता है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है पिछले कई सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो के हर एक एपिसोड काफी मजेदार होते हैं. फैंस एक भी एपिसोड को देखना मिस नहीं करते हैं. टीआरपी लिस्ट में भी सीरियल ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाकर रखी है. इन-दिनों कहानी अभीरा और अरमान के इर्द-गिर्द चल रही है. जहां फिलहाल दोनों अलग हो गए हैं. अरमान के पास्ट से अभीरा परेशान है और पोद्दार फैमिली आए दिन उसे बेइज्जत करती है.
विद्या को चोट लगने से बचाती है अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में हम देखते हैं कि अभीरा, विद्या को बचाती है. उसके ऊपर एक झूमर गिरने ही वाला है. तभी अभीरा यह देखती है और विद्या की ओर दौड़ती है. वह उसे धक्का देती है और चोट लगने से बचाती है. सीरियल के अगले एपिसोड में हम देखेंगे कि विद्या एक बार फिर फिसलकर गिर जाएंगी. जिससे उसके सिर पर गहरी चोट लगती है, अभीरा उसकी देखभाल करती है. अरमान भी पोद्दार हाउस पहुंचेगा और अभीरा को विद्या को उसके कमरे तक ले जाने में मदद करेगा. विद्या अपनी जान बचाने के लिए अभीरा को थैंक्यू कहेगी.
अभीरा की जैकेट को गले लगाएगा अरमान
यही नहीं माधव विद्या से मिलने के लिए आएगा. यह घटना विद्या और माधव को फिर से करीब लाएगी. इस बीच, अरमान अभीरा की जैकेट को गले लगा लेगा, क्योंकि वह उससे बहुत प्यार करता है. अब आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि विद्या अरमान और अभीरा को एक करने की कोशिश करेंगी. क्या वह दादीसा के खिलाफ खड़ी होगी और दो प्रेमियों को फिर से एक करेगी? विद्या अभीरा को बेटी की तरह प्यार करती थी, लेकिन जब उसे कॉन्ट्रैक्ट मैरिज के बारे में पता चला तो, वह उससे नफरत करने लगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










