Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित के बाद रूही शो को कहेगी अलविदा? कटेगा पत्ता, ये पोस्ट देख फैंस का सिर चकराया

Updated:
विज्ञापन

Garvita Sadhwani to quit Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है का आने वाला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. शो में एक बड़ा ट्विस्ट देखने मिलेगा, जिसमें पूकी किडनैप हो जाएगी. अरमान और अभीरा उसे खोजने की कोशिश करेंगे. इस बीच गर्विता सिधवानी को लेकर बड़ी खबर आ रही है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में समृद्धि शुक्ला, अभीरा का किरदार निभाती है, जबकि रोहित पुरोहित ने अरमान का रोल प्ले किया हैं. सीरियल में समृद्धि और रोहित पति-पत्नी के किरदार में नजर आए हैं. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि रूही ने अभीरा और अरमान के बच्चे को जन्म दिया है. रूही ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है. दूसरी तरफ रूही को पता चलता है कि उसकी मां आरोही की मौत की वजह वह है. ये सच जानकर वह टूट जाती है. अपकमिंग एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट आएगा.

क्या रूही की हो जाएगी ये रिश्ता क्या कहलाता है में मौत?

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गोयनका और पोद्दार परिवार साथ में पिकनिक जाएंगे. अरमान और अभीरा के बच्चे के लिए पूजा होगी. वह लोग बस से ट्रैवल करते हैं. शो में दिखाया जाएगा एक एक्सीडेंट होगा. समृद्धि शुक्ला ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह धूल से कवर थी. ऐसा लग रहा था कि उन्होंने किसी को आग या बदमाशों से बचाया. साथ ही उन्होंने गर्विता सिधवानी ने भी कई फोटोज शेयर की है. एक्ट्रेस ने अपने मेकअप रूम से एक तसवीर पोस्ट की है, जिसमें तितली, गुडबाय और इनफिनिटी इमोजी लगाई है. रूही को बटरफ्लाई बचपन से पसंद है और गुडबाय इमोजी देखकर फैंस हैरान हो गए. फैंस को लग रहा कि रूही की मौत हो जाएगी.

पूकी हो जाएगी किडनैप

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा घर में सबकुछ ठीक करने की कोशिश करती है. वह पूकी के साथ कुछ पल शेयर करती है. उसे लगता है कि उसका रिश्ता अरमान के साथ ठीक हो रहा है. इस बीच एक औरत नैनी बनकर आती है और पूकी को किडनैप कर लेती है. ये जानकर विद्या हैरान हो जाती है. गोयनका और पोद्दार परिवार बेबी को खोजने लगते हैं. इस बीच अभीरा और अरमान के बीच कुछ गलतफहमी पैदा हो जाती है.

यह भी पढ़ें Jaat Collection: सनी देओल की जाट को अक्षय कुमार की केसरी 2 ने चटाई धूल, जानें बॉक्स ऑफिस का कौन बना किंग

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola