Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को बुरा कहने पर ये शख्स अरमान को मारेगा थप्पड़, पूकी होगी बीमार

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :10 May 2025 3:54 PM
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अरमान अपनी बेटी के प्रति ओवर पोजेसिव हो जाता है. वह बिना किसी से पूछे पूकी की सारे फैसले लेता है. जब उसकी बेटी बीमार पड़ जाती है, तो उसे खरी खोटी भी सुनाता है. इससे अभीरा टूट जाती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है. सीरियल के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा आने वाला है. अरमान और अभीरा की बेटी पूकी फाइनली इस दुनिया में आ गई है. पिछले कुछ एपिसोड में अरमान रूही के प्रति काफी प्रोटेक्टिव हो गया था. वह हर चीज में हस्ताक्षेप करता है.

बीमार हो जाएगी पूकी

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम अरमान (रोहित पुरोहित) को कुछ सख्त नियम बनाते हुए देखेंगे. वह पूकी के लिए एक नैनी भी लेकर आएगा. फिल्मीबीट की रिपोर्ट के अनुसार, अरमान अभीरा से सलाह लिए बिना ऐसा करेगा. इससे वह टूट जाएगी और अपने पति से सवाल करेगी. वह कहेगी कि पूकी के माता-पिता हम दोनों है, इसलिए हमें मिलकर फैसला लेना चाहिए. इन सभी ड्रामा के बीच पूकी बीमार पड़ जाएगी और चीजें बदसूरत मोड़ ले लेंगी.

दादीसा अरमान को मारेगी थप्पड़

अभीरा (समृद्धि शुक्ला) की ओर से पूकी का ख्याल रखने के बावजूद वह बीमार पड़ जाएगी. अरमान गलत समझेगा और अभीरा पर भड़केगा. वह पूकी को रूही के पास ले जाएगा और अभीरा को फटकारते हुए कहेगा कि वह अपनी बेटी के साथ दिल से जुड़ नहीं पाई है, क्योंकि उसने उसे जन्म नहीं दिया है. अभीरा इन कड़े शब्द सुनकर टूट जाएगी. पोद्दार परिवार भी अरमान की कठोर टिप्पणियों से हैरान रह जाएगा. कावेरी उर्फ ​​दादी सा ​​आगे आएंगी और अरमान को उसके व्यवहार के लिए थप्पड़ मारेंगी.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor Movie: ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाकर बुरे फंसे डायरेक्टर, विवाद के बाद झुकाना पड़ा सिर

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola