Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की तरह अभीरा और अरमान के रिश्ते का होगा दुखद अंत

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की तरह अभीरा और अरमान के रिश्ते का होगा दुखद अंत

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अरमान मनीष को धक्का दे देगा. इससे अभीरा गुस्से में अरमान को सुनाएगी और कहेगी कि जब वह उसकी और उसके परिवार की इज्जत नहीं कर सकता है, तो उसे अब इस रिश्ते में नहीं रहना है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी चार्ट में टॉप पर है. लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा है कि कैसे अभीरा और अरमान रूही-रोहित के बच्चे को अपने बच्चे की तरह संभाल रहे थे. हालांकि, अभीर उनके जीवन में आया और उसने बिना ज्यादा सोचे-समझे सच बता दिया कि दक्ष रूही का बच्चा है. इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया. वहीं अभीरा का रो-रोकर बुरा हाल है. वह बच्चे की अदला-बदली के लिए अरमान को दोषी मानती है.

अभीरा-अरमान एक दूसरे से होंगे हमेशा के लिए अलग

अभीरा इस कदर अरमान से नफरत करने लगी है कि वह अरमान के साथ एक पल नहीं रहना चाहती है. इसलिए मनीष गोयनका ने अरमान को तलाक के पेपर भी भेजे. पोद्दार परिवार चाहते थे कि अभीरा वापस लौट आए और यहां तक ​​कि दादीसा ने भी उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन तलाक के कागजात देखने के बाद दादीसा भी आभीरा के खिलाफ हो गई. इधर अरमान की तबीयत खराब हो गई है. वह अस्पताल में भर्ती हो जाता है.

मनीष को धक्का देगा अरमान

राजन शाही के ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में, हम देखेंगे कि अरमान से चुपके से मिलने के लिए अभरा पहुंचेगी, लेकिन बाद में वहां से चली जाएगी. अरमान अस्पताल से वापस आ जाएगा और दादीसा को मनीष को बुरा भला कहेगी. वह मनीष से कहेगी कि अरमान को अभीरा की जरुरत नहीं है. बाद में एक फंक्शन के दौरान दादीसा मनीष की बेइज्जती करेगी और अरमान भी मनीष से कुछ कहेगा और उसे धक्का देगा.

अक्षरा-अभिमन्यु की तरह अभीरा अरमान के रिश्ते का होगा अंत

अभीरा मनीष का अपमान करने के लिए अरमान की सुनाएगी. हम उसे यह कहते हुए देखेंगे कि अरमान कभी किसी का सम्मान नहीं कर सकता है और वह ऐसे व्यक्ति के साथ नहीं रह सकती उसका और उसके परिवार को प्यार और इज्जत नहीं दे सकता है. ऐसा लगता है कि इतिहास एक बार फिर खुद को दोहरा रहा है, क्योंकि अक्षरा और अभिमन्यु का भी अंत कुछ इसी तरह हुआ था. अक्षरा ने अभिमन्यु को भी छोड़ दिया था क्योंकि उसने कभी उसका सम्मान नहीं किया था.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दक्ष आएगा अपनी असली मां के पास, अरमान और अभीरा के तलाक के पेपर्स बनवा रहा ये शख्स

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान के लेटर से पोद्दार हाउस में मचेगा हंगामा, दक्ष की सच्चाई ये शख्स बताएगा रूही को

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola