Yeh Rishta Kya Kehlata Hai को अक्षरा-अभिमन्यु ने कहा अलविदा,ये शख्स हुआ भावुक, कहा-हर्षद और प्रणाली के बाहर...
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Oct 2023 8:32 AM
स्टार प्लस का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है सुर्खियों में है. सीरियल जेनरेश लीप ले रहा है. अक्षरा और अभिमन्यु के बच्चे बड़े हो गए है और अब एकदम नयी कहानी दर्शकों को देखने मिलेगी. ये कन्फर्म हो गया है कि हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ शो को छोड़ रहे हैं.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलइंग है. इन दिनों शो लीप को लेकर चर्चा में है. फैंस इन दिनों शो से जुड़ी छोटी से छोटी अपडेट को जानना चाहते है. लीप के बाद लीड कलाकार कौन होंगे, ये रिवील हो चुका है. नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें नये किरदारों के चेहरे दिखा दिए गए है. हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ अब शो को अलविदा कह देंगे और उनकी जगह कोई और स्टार ले लेगा. पहले तो ये कहा जा रहा था कि वो हर्षद- प्रणाली शो में बने रहेंगे. लेकिन इस खास शख्स ने कन्फर्म कर दिया है कि दोनों शो में अब नजर नहीं आएंगे. अभिमन्यु की मां का किरदार निभाने वाली मंजरी यानी अमी त्रिवेदी ने उनके जाने को लेकर बात की.
ये रिश्ता क्या कहलाता है को अलविदा कह रहे अक्षरा और अभिमन्यु
स्टार प्लस का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है सुर्खियों में है. सीरियल जेनरेश लीप ले रहा है. अक्षरा और अभिमन्यु के बच्चे बड़े हो गए है और अब एकदम नयी कहानी दर्शकों को देखने मिलेगी. ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु की मृत्यु हो जाएगी, कहानी अक्षरा की बेटी अभिरा के इर्द-गिर्द केंद्रित होगी. हर्षद चोपड़ा 30 अक्टूबर को अपने आखिरी एपिसोड की शूटिंग करेंगे, वहीं प्रणाली राठौड़ भी डेली सोप छोड़ देंगी. अमी त्रिवेदी ने हर्षद और प्रणाली के ये रिश्ता क्या कहलाता है से बाहर होने को लेकर टेलीचक्कर से बात की. उन्होंने कहा, “हर्षद और प्रणाली के बाहर जाने को लेकर मैं बहुत भावुक हूं और उन्हें याद करूंगी क्योंकि वे मेरे बहुत प्रिय हैं. मुझे नहीं पता कि मैं भी बाहर जाऊंगी या नहीं, लेकिन मंजरी बिड़ला ना होने का विचार ही मुझे परेशान कर देता है. बहुत इमोशनल हूं.”
https://www.instagram.com/p/Cu4KuATJjLi/
अमी त्रिवेदी ने कही ये बात
वहीं, कुछ समय पहले अमी त्रिवेदी ने ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर बात की थी. अमी ने बॉलीवुडलाइफ से बातचीत में बताया कि, “मैंने मैसेज पढ़े हैं और मुझे नफरत से कोई आपत्ति नहीं है. जब आप अभिमन्यु, अक्षरा के प्रशंसक हैं, तो मुझे पता है कि मंजरी के चरित्र को नफरत मिलेगी जो ठीक और समझने योग्य है. लेकिन जब वे मुझे व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाते हैं तो यह सही नहीं है. मैंने कुछ संदेश पढ़े और मैंने अकाउंट की जांच की और पाया कि यह एक महिला थी जिसने कहा था कि आपका बेटा भी आपको छोड़ देगा तब आपको पता चलेगा. मैं ऐसी थी कि आप कौन से जमाने में जी रहे हो क्योंकि यह सिर्फ एक्टिंग है.”
https://www.instagram.com/p/CkBb-RLsRXZ/?utm_source=ig_embed&ig_rid=a2ba9898-fb43-421f-b91c-4b01fd16bbb5&img_index=1
Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये एक्ट्रेस अब बनेंगी अक्षरा, अभीरा के मां के रोल में आएंगी नजर, जानिए नाम
जेनरेशन लीप के बाद ये एक्टर्स निभाएंगे रोल
गौरतलब है कि जेनरेशन लीप के बाद समृद्धि शुक्ला ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और अभिनव की बेटी अभिरा के रोल में दिखेंगी. जबकि शहजादा धामी भी शो में मुख्य रोल निभाते दिखेंगे. सीरियल में बड़ी रूही के रोल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एयर होस्टेस प्रतीक्षा होनमुखे नजर आएंगी. प्रतीक्षा पेशे से एक एयर होस्टेस हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. ये रिश्ता क्या कहलाता है से उनका टीवी डेब्यू होने जा रहा है. हालांकि, ऑफिशियल अनाउंसमेंट का अभी भी इंतजार है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जाएगा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अक्षरा, अभिमन्यु के लैपटॉप और मोबाइल को छिपाने की कोशिश करती है. अक्षराकहती है कि वह चाहती है कि वह सो जाए, इसलिए उसका लैपटॉप और मोबाइल ले रही है. वह अभिमन्यु को सोने के लिए कहती है. अक्षरा को इस बात का दुख है कि उन्होंने अपने रिश्ते को स्वीकार करने में समय लगाया. अभिमन्यु अपने बच्चे के लिए उसे चुनने के लिए अक्षरा को धन्यवाद देता है. अक्षरा और अभिमन्यु को आश्चर्य है कि उनकी शादी में इतनी बाधाएं क्यों हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










