Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: अक्षरा की जगह लेने पर समृद्धि शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इतने बड़े शो...

Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Oct 2023 7:51 AM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु की कार एक्सीडेंट में मौत हो जाएगी और अक्षरा शो में बनी रहेगी. हालांकि उनका किरदार प्रीति अमीन निभाएगी. वहीं, कई हफ्तों के ऑडिशन के बाद, कास्टिंग टीम ने शो के लिए नए लीड के रूप में समृद्धि शुक्ला को फाइनल किया.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है सबसे लोकप्रिय टेलीविजन शो में से एक है. शो 14 सालों से टीवी पर चला आ रहा है. सीरियल में कई दिनों से चर्चा चल रही थी कि इसमें लीप आएगा और फाइनली कहानी आगे बढ़ रही है. नये कास्ट के बारे में खुलासा हो चुका है. प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा के बाद शो में समृद्धि शुक्ला अब लीड रोल प्ले करेंगी. नया प्रोमो सामने आ चुका है. इसके अलावा शहजादा धामी शो में शो का नया चेहरा बनेंगे. अक्षरा और अभिनव की बेटी अभिरा कहानी को आगे बढ़ाएंगी. लीप के बाद, अक्षरा अपनी बेटी अभिरा शर्मा की परवरिश करती दिखेंगी और वो भी एक वकील होगी. कहा जा रहा है कि शहजादा धामी के साछ अभीरा की लव स्टोरी दिखाई जाएगी. आगे की कहानी दोनों के ईद-गिर्द घूमेगी. मेकर्स शो में नया ट्विस्ट और टर्न लेकर आएंगे. प्रणाली की जगह लेने पर समृद्धि ने चुप्पी तोड़ी है. चलिए बताते है आपको उन्होंने क्या कहा.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में समृद्धि शुक्ला की एंट्री

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु की कार एक्सीडेंट में मौत हो जाएगी और अक्षरा शो में बनी रहेगी. हालांकि उनका किरदार प्रीति अमीन निभाएगी. वहीं, कई हफ्तों के ऑडिशन के बाद, कास्टिंग टीम ने शो के लिए नए लीड के रूप में समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी को फाइनल किया. फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट की मानें तो सूत्र ने बताया कि,”कास्टिंग टीम और क्रिएटिव टीम को ये रिश्ता के लिए समृद्धि का ऑडिशन पसंद आया. वह शो के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं और शिवांगी जोशी और प्रणाली राठौड़ की तरह टीवी पर ओवरएक्सपोज नहीं हैं, जब उन्हें शो के लिए चुना गया था. कहानी को खींचने के बजाय इसके अलावा, निर्माताओं ने एक लीप शुरू करने के बारे में सोचा और इसलिए, प्रणाली-हर्षद धारावाहिक से बाहर हो जाएंगे. समृद्धि की एक्टिंग और उनकी मासूमियत की वजह से उन्हें शो में जगह मिली.

समृद्धि शुक्ला है शो की नयी लीड

समृद्धि शुक्ला, जो ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीड के रूप में शो में एंट्री कर रही है, उन्होंने प्रणाली राठौड़ की जगह लेने के बारे में बात की. उन्होंने इतने बड़े शो का हिस्सा बनने का मौका देने के लिए प्रोडक्शन हाउस के प्रति आभार व्यक्त किया. बता दें कि समृद्धि शुक्ला एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री और एक वॉयस-ओवर कलाकार हैं. उन्होंने डबिंग के क्षेत्र में अपना करियर शुरू किया, द किसिंग बूथ 2 के हिंदी संस्करण, गुंजन सक्सेना के अंग्रेजी संस्करण और प्रोजेक्ट पावर के हिंदी प्रस्तुतिकरण जैसी परियोजनाओं में अपनी आवाज दी. बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया सीजन 6 नवंबर से शुरू होगा.

https://www.instagram.com/p/Csyt-CitBUT/

जानिए शहजादा धामी के बारे में

ये रिश्ता क्या कहलाता है के नये लीड शहजादा धामी एक लोकप्रिय भारतीय टेलीविजन अभिनेता, मॉडल और फिटनेस फ्रिक हैं. उन्हें छोटी सरदारनी और ये जादू है जिन का जैसे हिट टीवी शो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है. शहजादा ने छोटी सरदारनी में निमरित कौर अहलूवालिया उर्फ ​​सहर के भाई परम की भूमिका निभाई. शहजादा को आखिरी बार ये है मोहब्बतें फेम कृष्णा मुखर्जी के साथ दंगल टीवी के शुभ शगुन में मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा गया था.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में लीप के बाद ये 6 स्टार्स की होगी एंट्री,प्रणाली राठौड़ का किरदार नहीं जाएगा बदला

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक

ये रिश्ता क्या कहलाता है के नये ट्रैक की बात करें तो हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ के शो में दिखाया जाएगा कि मंजिरी अभिनव के बच्चे के साथ अक्षरा को घर नहीं लाना चाहती थी. वह अक्षरा को सिर्फ अपने बेटे अभिमन्यु के लिए चाहती थी. हालांकि अभिमन्यु ने अक्षरा के होने वाले बच्चे को स्वीकार कर लिया है. अभिमन्यु किसी भी कीमत पर अक्षरा से शादी करने का फैसला करता है और इसलिए बिड़ला हाउस और मंजिरी को भी छोड़ देता है. अभिमन्यु और अक्षरा आखिरकार शादी करने के लिए कोर्ट पहुंचते हैं..

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola