Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में लीप के बाद ये 6 स्टार्स की होगी एंट्री,प्रणाली राठौड़ का किरदार नहीं जाएगा बदला

Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Oct 2023 11:08 AM

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है 14 सालों से टीवी पर आ रहा है और शो की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो शहजादा धामी, समृद्धि शुक्ला के साथ मुख्य रोल निभाएंगे. कुछ और नये नाम सामने आए है, जिन्हें लेकर कहा जा रहा है कि वो सीरियल में अहम किरदार निभाते दिखेंगे.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप आने वाला है, ये तय हो चुका है. लीप को लेकर लगातार आए दिन खबरें आ रही है. कहा जा रहा है कि शो की कहानी 20 साल आगे बढ़ जाएगी. हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ शो को अलविदा कह देंगे और फिर नये कास्ट की एंट्री होगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 10 नवंबर को आखिरी एपिसोड की शूटिंग करेंगे. अभिमन्यु और अक्षरा की लव स्टोरी का द एंड हो जाएगा और उनके बच्चों की कहानी दिखाई जाएगी. इस बीच नये कास्ट को लेकर अपडेट आया है. शो के नई कास्ट के लिए कई नाम सामने आ चुके हैं, जिसमें फहमान खान, रणदीप राय, तेजस्वी प्रकाश, अनुष्का सेन, हेली शाह, महिमा मकवाना, जन्नत जुबैर है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में श्रुति उल्फत और संदीप राजोरे सहित इन स्टार्स की होगी एंट्री

ये रिश्ता क्या कहलाता है 14 सालों से टीवी पर आ रहा है और शो की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो शहजादा धामी, समृद्धि शुक्ला के साथ मुख्य रोल निभाएंगे. ईटाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रुति उल्फत और संदीप राजोरे को लीप के बाद ये रिश्ता क्या कहलाता है में शहजादा के माता-पिता की भूमिका निभाने के लिए फाइनल किया गया है. वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो प्रणाली राठौड़ उर्फ अक्षरा के किरदार को लीप के बाद भी रखा जाएगा. हालांकि अक्षरा का रोल कथा अनकही एक्ट्रेस प्रीति अमीन निभाएंगी. प्रीत सीरियल में बड़ी उम्र की अक्षरा का किरदार निभाएगी. इस खबर से तय है कि प्रणाली शो को अलविदा कहने वाली है.

https://www.instagram.com/reel/CyINdY5AmiL/?

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अनीता राज की एंट्री

ये रिश्ता क्या कहलाता है में कई हफ्तों की अटकलों के बाद, यह पता चला है कि हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ धारावाहिक से बाहर हो जाएंगे. राजन शाही, जो शो में लीप के बारे में चुप्पी साधे हुए थे, ने पुष्टि की कि एक नया सीजन कार्ड पर है. गॉसिप मिल्स ने सुझाव दिया कि हर्षद चोपडा और प्रणाली राठौड़ शो में जेनरेशन लीप शामिल होने के बाद शो को अलविदा कह देंगे. वहीं, शो में अनिता राज की एंट्री होने वाली है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो निर्माता राजन शाही ने पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि, हां, यह सच है कि अनीता राज को फाइनल कर लिया गया है. वह ये रिश्ता क्या कहलाता है के नए सीजन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. हालांकि अभी ये रिवील नहीं हुआ है कि वो कौन सा किरदार प्ले करेंगी. लेकिन कहा जा रहा है कि वो सपोर्टिंग किरदार निभाएंगी.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद शो में अनिता राज की होगी एंट्री, राजन शाही बोले- उनका नाम फाइनल…

ये रिश्ता क्या कहलाता है का अपकमिंग एपिसोड

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अभिमन्यु अक्षरा और बच्चे के लिए प्रार्थना करने के लिए एक पैर पर खड़ा होता है. डॉक्टर अक्षरा को सूचित करेंगे कि बच्चे की दिल की धड़कनें गायब हैं और वह उनसे किसी भी कीमत पर बच्चे को बचाने की गुहार लगाती है. बाद में, डॉक्टर अक्षरा को सूचित करेंगे कि उनका बच्चा अब सुरक्षित है. अक्षरा फिर मनीष और अन्य लोगों से अभिमन्यु के बारे में पूछेगी और वे उसे बताएंगे कि वह उसके लिए प्रार्थना कर रहा है. इसके बाद अक्षरा मंजिरी का बचाव करना शुरू कर देगी और दूसरों को बताएगी कि मंजिरी की वजह से वह नहीं गिरी. हालांकि, कोई भी मंजिरी को उसके किए के लिए माफ नहीं करेंगे. अभिमन्यु अक्षरा से मिलेंगे और उसे गले लगाकर बच्चे और अक्षरा को बचाने के लिए भगवान को धन्यवाद देंगे. अक्षरा भी अभिमन्यु को दिल से गले लगाएंगी.

Also Read: Ramayana: रावण बनने के लिए यश लेंगे तगड़ी फीस, रकम सुन चकरा जाएगा आपका दिमाग! लुक को लेकर चल रहा काम

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola