Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पापा अभिमन्यु और भाई अभीर को ढूढ़ेगी अभीरा, ये शख्स देगा साथ

Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Aug 2024 7:30 PM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीरा को पता चल जाएगा कि मनीष उसके परनाना है और उसका एक भाई अभीरा और पिता अभिमन्यू भी है. वह उन्हें ढूढ़ने का प्रयास करेगी.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित, रोमित राज और गर्विता साधवानी स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. जहां लेटेस्ट कहानी अभीरा और अरमान की सगाई के इर्द-गिर्द घूमती है. रूही की तमाम कोशिशों के बाद भी उनका रिश्ता हो जाता है और पूरा पोद्दार परिवार इसका जश्न मनाता है. इधर दादीसा दोनों की शादी के लिए गोल्ड प्लेटेड कार्ड सेलेक्ट करती है. अब आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आने वाला है.

अभीरा का वेडिंग आउटफिट देख क्यों चौंक जाएंगे रूही और मनीष

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में अभीरा अपने स्पेशल डे पर अपनी मां अक्षरा को याद करती नजर आएगी. वह मनीष से बात करेगी और उसे अपनी तरफ से शादी में शामिल होने के लिए कहेगी. अभीरा अपनी मां की शादी का जोड़ा पहनने की भी प्लानिंग करती है. हालांकि जब वह आउटफिट निकालेगी, तो ये देखकर मनीष और रूही चौंक जाएंगे.

इन दो शख्स को ढूढ़ने का प्रयास करेगी अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में, अभीरा को फाइनली पता चलता है कि मनीष ही उसके परनाना है और खुश हो जाती है. अभीरा यह जानकर खुश है कि वह अनाथ नहीं है और उसका एक बड़ा परिवार है, जो अमीर है. यह सब सोचकर उसकी आंखों में खुशी के आंसू आ जाते हैं कि उसका एक सगा भाई अभीर और पिता अभिमन्यू भी है. वह अपने भाई और पिता को खोजने का फैसला करती है और इसमें मनीष उसका साथ देगा. क्या अभीरा का सपना अरमान पूरा करेगा?

ये रिश्ता क्या कहलाता है का कौन सा वीडियो हो रहा है वायरल

ये रिश्ता क्या कहलाता है का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें अभीरा अपनी मां अक्षरा का गाया हुआ भजन गुनगुनाती है. सबसे पहले तो रूही ये सुनकर शॉक्ड हो जाती है. बाद में मनीष पोद्दार हाउस आता है और सुनकर चौंक जाता है. वह जाकर पूछता है कि उसने ये गीत कहां सुनी है. जिसके बाद बड़ा खुलासा होना तय है.

Also Read-Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को ढूंढ़ने में ये शख्स अरमान की करेगा मदद, दादीसा का प्लान होगा फेल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को ढूंढ़ने में ये शख्स अरमान की करेगा मदद, दादीसा का प्लान होगा फेल

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola