Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद बदला अभीरा का लुक, सरोगेसी के लिए क्या मान जाएगा अरमान?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा अपना परिवार शुरू करने का सोचते हैं. वह दोनों आईवीएफ की मदद लेने के बारे में फैसला लेते हैं.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विद्या, कावेरी से पूछेगी कि वह अरमान से होली पर मिलना चाहती है. वह कहती है कि या तो अरमान पोद्दार हाउस आए या वह उसे परमिशन दें ताकि वह उससे मिलने जा पाए. दादी सा कहती है कि जिस शिवानी ने उसकी जिंदगी बदल दी, वह उससे मिलना चाहती है. दादा सी कहती है कि शिवानी की वजह से अरमान के साथ उसका रिश्ता खराब हो गया. हालांकि विद्या अरमान से मिलने से जिद्द करती है.
सरोगेसी के लिए मान जाएगा अरमान
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा अपना परिवार शुरू करने का सोचते हैं. वह दोनों आईवीएफ की मदद लेने के बारे में फैसला लेते हैं. हालांकि आईवीएफ सफल नहीं हो पाता. डॉक्टर ने उन्हें सरोगेसी के बारे में बताते हैं. ये सुनकरा दोनों काफी हैरान हो जाते हैं. हालांकि अरमान पहले इसके खिलाफ होता है, लेकिन बाद में मान जाता है. वह जानता है कि अभीरा के लिए ये कितना जरूरी है.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन
अभीरा का बदला लुक
ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट से अभीरा और अरमान का नया लुक सामने आया है. अभीरा जहां छोटे बालों में दिखती थी, लीप के बाद उसके बाल बड़े हो गए है. वायरल हो रहे फोटो में अभीरा साड़ी पहने दिख रही है और अरमान उसे पकड़े हुए है. अभीरा के चेहरे पर परेशानी दिख रही है. ऐसा लग रहा है कि दोनों किसी बात को लेकर काफी चिंता में है. वीडियो में दिखाया गया कि दोनों के बीच कुछ बात होती है और फिर अभीरा, अरमान को छोड़कर वहां से दौड़ कर भाग जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










