Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा-अरमान के बीच बढ़ेगा तनाव, कियारा की प्रेग्नेंसी बनेगी लड़ाई का कारण

Updated at : 08 Dec 2025 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में, कियारा की प्रेग्नेंसी को लेकर अभिरा और अरमान के बीच तनाव बढ़ेगा. परिवार अबॉर्शन पर बहस करेगा, जबकि अभिरा कियारा का समर्थन करेगी.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में इन दिनों दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. पोद्दार हाउस की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे अभिरा और अरमान के बीच तनाव की स्थिति बन जाती है. कहानी में कियारा की प्रेग्नेंसी सबके सामने आ चुकी है, जिस वजह से पूरे परिवार का गुस्सा कियारा पर निकलता है. इस बीच अभिरा को भी निशाने पर लिया जाता है. अपकमिंग एपिसोड में अभिरा और अरमान के बीच तीखी बहस होगी और कियारा अबीर को खरी-खोटी सुनाएगी.

कियारा के अबाॅर्शन को लेकर होगी बहस

शो में दिखाया जाएगा कि अरमान अबीर को पीटता है, जिससे अभिरा नाराज होकर अपने पति को डांटती है और पोद्दार हाउस से सीधे अस्पताल चली जाती है. इस दौरान परिवार के लोग चर्चा करते हैं कि कियारा को अबॉर्शन करवाना चाहिए या नहीं. केवल काजल कियारा का समर्थन करती हैं और अबॉर्शन के खिलाफ बोलती हैं. इस बहस में परिवार में तनाव बढ़ जाता है.

अरमान करेगा कियारा से बात करने की कोशिश

अगले एपिसोड में अरमान तय करता है कि सारी टेंशन वह अभिरा और उसके बीच नहीं आने देगा. अगले दिन सुबह अबीर पोद्दार हाउस पहुंचता है और कियारा से बात करने की कोशिश करता है, लेकिन अरमान उसे रोक देता है. इस समय अभिरा आगे आती है और अरमान को संभालती है.

कावेरी का फूटेगा गुस्सा

शो में आगे यह भी दिखाया जाएगा कि अबीर कियारा को पोद्दार हाउस के बाहर प्रपोज करता है, लेकिन कियारा उसका प्रस्ताव ठुकरा देती है और उसे समझाती है. इस मौके पर अबीर और अरमान की बहस भी होती है. बाद में दादी सा कियारा को अबीर से शादी करने के लिए फोर्स करती हैं, लेकिन अभिरा उसका समर्थन करती है. इस दौरान कियारा के सपोर्ट में अभिरा, अरमान, तान्या और कृष खड़े रहते हैं. इसके बाद कावेरी पोद्दार का गुस्सा अभिरा पर टूटता है और वह उसे खूब डांटती हैं.

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola