Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में आ रहे लीप को लेकर जय सोनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शो ख़त्म हो जाएगा तो…

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में आ रहे लीप को लेकर जय सोनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शो ख़त्म हो जाएगा तो…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है जल्द ही लीप लेगा. अभिनव का किरदार निभाने वाले जय सोनी ने इस खबर पर प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस सीरियल को देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं. यह शो टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाला शो है और इसकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. इन-दिनों ये शो चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि कहा जा रहा है कि इसमें जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके बाद सारी कहानी बदल जाएगी और अक्षरा और अभिमन्यु फिर से एक साथ होंगे. फैंस आगे के ट्विस्ट को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

अक्षरा और अभिमन्यु शो को कहेंगे अलविदा

हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ स्टारर सीरियल में हाल ही में जय सोनी ने एक्जिट ली है. जी हां उनका एक्सीडेंट वाला एपिसोड काफी इमोशनल कर देने वाला था. फैंस अभिनव की मौत से काफी ज्यादा दुखी थे. हालांकि, अभिमन्यु ने उन्हें सहारा दिया और उन दोनों को अपने पैरों पर खड़ा किया. अब, जय सोनी ने सीरियल में आ रहे लीप को लेकर चुप्पी तोड़ी है. कहा जा रहा है कि हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ उर्फ अभिमन्यु और अक्षरा अब शो का हिस्सा नहीं रहेंगे. हालांकि, हाल ही में निर्माता राजन शाही ने पुष्टि की कि इतनी जल्दी कोई लीप नहीं आएगा और मुख्य कलाकार नहीं जाएंगे.

जय सोनी ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप पर दी प्रतिक्रिया

जय सोनी ने कहा कि उन्हें लीप के बारे में कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा, “मैं 1-2 दिन पहले पढ़ा था, लेकिन कुछ पता नहीं है इसके बारे में. मेरे लिए वो शो ख़त्म हो गया, वो सफर… अब आगे बढ़ने का समय है. इसलिए मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है, लेकिन 1-2 पहले पढ़ा था देखा था. लेकिन टीवी में जब तक होता नहीं तब तक आप नहीं जानते. अफवाहें होती रहती हैं.”

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आने वाला है लीप, अक्षरा-अभिमन्यु कहेंगे शो को अलविदा, नये स्टारकास्ट की एंट्री

प्रणाली राठौड़ के साथ केमिस्ट्री पर जय सोनी ने कही ये बात

जय सोनी ने पहले बॉलीवुडलाइफ से शो में अक्षरा और अभिनव की केमिस्ट्री के बारे में विशेष रूप से बात की थी. उन्होंने कहा, ”हम सीन्स पर काम करते थे और हमने तय किया था कि चलो इसे विश्वसनीय बनाते हैं. हम इसे अच्छे से करना चाहते थे, क्योंकि यह एक नई चीज थी और यह उनके (प्रणाली राठौड़) के लिए भी एक नया किरदार था. यह एक अलग अक्षरा थी. तो, हम इसमें बहुत व्यस्त थे और निर्देशन टीम ने हमारी बहुत मदद की. आप देखेंगे कि हमारी केमिस्ट्री धीरे-धीरे बहुत अच्छी हो रही थी. यह एक प्रक्रिया की तरह था.” जय सोनी उर्फ अभिनव को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. अक्षरा और अभिनव की नई जोड़ी को भी दर्शकों से अच्छे रिव्यू मिले. उनके शो से बाहर होने से कई फैंस निराश हो गए.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola