ePaper

Women's Day 2022: कैटरीना कैफ का अपनी बहनों के नाम खास मैसेज, अजय देवगन ने इस अंदाज से जीता दिल

Updated at : 08 Mar 2022 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
Women's Day 2022: कैटरीना कैफ का अपनी बहनों के नाम खास मैसेज, अजय देवगन ने इस अंदाज से जीता दिल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सेलेब्स खास मैसेज लिख रहे है. कैटरीना कैफ ने अपनी बहनों के लि स्पेशल पोस्ट लिखा है, जिसपर फैंस रिएक्श्न दे रहे है.

विज्ञापन
undefined

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सेलेब्स खास मैसेज लिख रहे है. कैटरीना कैफ ने अपनी बहनों के लिए स्पेशल पोस्ट लिखा है, जिसपर फैंस रिएक्श्न दे रहे है. इस तसवीर में कैटरीना के साथ उनकी पांच बहनें दिख रही है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, एक परिवार में कई सारी महिलाएं हैं. बता दें कि कैट अपनी बहनों के साथ काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करती है.

undefined

अजय देवगन ने एक बेहद ही स्पेशल पोस्ट लिखा हैं. अजय ने अपनी पहचान बताते हुए लिखा, वह वीना के बेटे, कविता-नीलम के भाई, काजोल के पति और न्यासा के पिता हैं. इस पोस्ट पर यूजर्स भी कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, बिल्कुल सही संदेश !!. एक अन्य यूजर ने लिखा, महिला दिवस का वर्णन करने के लिए वाह क्या शब्द है.

undefined

कंगना रनौत ने अपनी मां आशा रनौत की फोटो अपने इंस्टा स्टोरी पर लगाकर उन्हें महिला दिवस विश किया. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘आपकी कोख और जिंदगी की ऊर्जा के लिए बहुत आभारी हूं…हैप्पी वुमेंस डे. मां ऊर्जा की स्त्रोत होती है…कभी न खत्म होने वाली ऊर्जा.’

undefined

सुष्मिता सेन ने अपनी खूबसूरत तसवीर लगाकर कैप्शन में लिखा, पाथमेकर, पाथब्रेकर, सफर कुछ भी हो… औरत होना खूबसूरत है. जब दुनिया में आपको जज करने वाले लोग भरे पड़े हो तो यह आसान नहीं होता है. इसके बाद दया का पाठ पढ़ाना..आह. नारी होना सौभाग्य की बात है!!!

undefined

आज महिला दिवस पर शाहिद कपूर ने अपनी मां नीलिमा अजीम और पत्नी मीरा राजपूत क नाम स्पेशल पोस्ट लिखा हैं. नीलिमा औऱ मीरा की तसवीर लगाकर उन्होंने कैप्शन में लिखा, ये 2 मेरे लिए यह जानने के लिए पर्याप्त हैं कि मैं और मेरा जीवन महिलाओं को और उनके द्वारा समर्थित और समर्पित है. और उन्हें हर दिन अपना काम करते हुए देखना अपने आप में खूबसूरती की बात है. यह हर महिला के लिए है. आज ही नहीं बल्कि हर दिन. आप सभी इस दुनिया को एक बेहतर जगह बनाते है. हमारे बावजूद.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola