कब से ऑनएयर होगा Khatron Ke Khiladi 13, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में रोहित शेट्टी करेंगे खुलासा
Published by : Ashish Lata Updated At : 10 Feb 2023 11:54 AM
बिग बॉस 16 का ग्रैंड प्रीमियर 12 फरवरी को होने वाला है. ऐसे में रोहित शेट्टी फिनाले के दिन घर में एंट्री लेंगे और अपने मोस्ट अवेटेड शो खतरों के खिलाड़ी 13 के डेट की अनाउंसमेंट करेंगे. ऐसा कहा जा रहा है कि शिव ठाकरे शो का हिस्सा होंगे.
तीन दिन और बिग बॉस 16 का विनर कौन होगा, ये देश की पूरी जनता को पता चल जाएगा. शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम और शालीन भनोट शो के टॉप 5 प्रतियोगी है. केवल उनमें से ही एक ट्रॉफी उठाएंगे, लेकिन आगे क्या? खैर, कुछ प्रतियोगियों को पहले ही नए प्रोजेक्ट मिल चुके हैं. कहा जा रहा है कि प्रियंका चाहर चौधरी को सलमान खान के साथ और भी कई फिल्में मिली हैं. अफवाहें हैं कि शिव ठाकरे को खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए संपर्क किया गया है. अब शो का एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें रोहित शेट्टी को घर के अंदर जाते हुए देखा गया है.
आज के एपिसोड में हम देखेंगे कि रोहित शेट्टी बिग बॉस 16 के घर में धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं. वह घर के गार्डन एरिया में घुसने के लिए शीशा तोड़ते हैं. स्वाभाविक रूप से वह खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 की घोषणा करने आए हैं. ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स से घर के अंदर कुछ टास्क कराएंगे. क्या यह ऑडिशन का दौर है? हो भी सकता है और नहीं भी. इसकी कुछ आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
https://twitter.com/funnymefunnyu/status/1623745411512143872
बिग बॉस 16 का फिनाले सलमान खान होस्ट करेंगे. रात 9 बजे से लेकर रात 12 बजे तक फिनाले 12 फरवरी को स्ट्रीम होगा. इसे आप कलर्स चैनल पर देख पाएंगे. अगर किसी वजह से आप इसे टीवी पर नहीं देख सकते तो बिग बॉस की लाइव स्ट्रीमिंग का भी मजा ले सकते है. आप जियो टीवी टीवी में जाकर कलर्स चैनल पर देख सकते है. इसके अलावा वूट पर देख सकते है. लेकिन इसके लिए आपको इसका सबस्क्रिब्शन लेना पड़ेगा.
Also Read: Bigg Boss 16 Winner: आप भी चुन सकते हैं बिग बॉस का विनर, यहां जानें कैसे करें अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट
बिग बॉस 16 में अगर आप अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जीतता देखना चाहते है तो इसके लिए आपको उन्हें वोटिंग करना पड़ेगा. वोटिंग करने का तरीका आसान है. इसके लिए आप वूट एप या वेबसाइट पर जाकर वोट कर सकते है. इसके अलावा आप MyJio ऐप पर जाकर वोटिंग कर सकते है. एप पर आपको सिंपल प्रोसेस फॉलो करना होगा. लेकिन बता दें कि आपको एप पर पहले अपना अकाउंट बनाना होगा. वहीं, आप 12 फरवरी के दोपहर 12 बजे तक वोट कर सकते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










