Bigg Boss 16 Winner: कौन जीतेगा बिग बॉस 16 का खिताब, अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जीताने के लिए ऐसे करें वोट
Published by : Ashish Lata Updated At : 11 Feb 2023 4:28 PM
Bigg Boss 16 Finale Voting: अगर आप भी बिग बॉस के तगड़े फैन है, और सोच रहे हैं कि आपके फेवरेट कंटेस्टेंट ही जीतने चाहिए, तो हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने पसंदीदा BB 16 फाइनलिस्ट के लिए VOOT और MyJio ऐप पर वोट कर सकते हैं. वोटिंग लाइन्स खुल चुकी है.
Bigg Boss 16 Finale Voting: बिग बॉस 16 अब अपने फिनाले से कुछ ही दिन दूर है. 12 फरवरी को इस राज से पर्दा उठेगा, कि इस सीजन का विनर कौन होगा. टॉप 5 फाइनलिस्ट की बात करें तो प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन और शालीन भनोट रेस में बने हुए हैं. अगर आप अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को रियलिटी शो जिताना चाहते हैं, तो आपको फिनाले से पहले उन्हें वोट करना ही पड़ेगा. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप वूट (VOOT) और माई जियो (MYJIO APP) एप के जरिए सिंपरल स्टेप्स में वोटिंग कर सकते हैं.
दर्शक अपने पसंदीदा फाइनलिस्ट के लिए दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वोट कर सकते हैं. वे या तो VOOT ऐप/डेस्कटॉप या MyJio ऐप पर वोट कर सकते हैं. बिग बॉस 16 के फाइनलिस्ट को वोट करने के लिए आपको दो प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाने की जरूरत है. जिस प्रतियोगी को सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे, उसे बिग बॉस 16 का विजेता घोषित किया जाएगा.
आप VOOT ऐप या वेबसाइट के जरिए बिग बॉस 16 के फाइनलिस्ट के लिए वोट कर सकते हैं. प्ले स्टोर से वूट एप्लिकेशन डाउनलोड करें. यदि आपका VOOT पर खाता नहीं है, तो बस Facebook खाते या Google खाते का उपयोग करके साइन अप करें.
वूट पर लॉग इन करें और सर्च बॉक्स पर बिग बॉस 16 चुनें
टॉप 5 बीबी 16 फाइनलिस्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे. अपने पसंदीदा प्रतियोगी के प्रोफाइल पर क्लिक करें
सबमिट बटन पर क्लिक करें

जो दर्शक अपने My Jio ऐप के जरिए वोट करना चाहते हैं, वे अपना ऐप खोलकर ऐसा कर सकते हैं. MyJio ऐप पर वोट करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें….
JioEngage पर क्लिक करें
इसके बाद बिग बॉस और फिर वोटिंग ऑप्शन पर क्लिक करें
हमारे फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट करें
दर्शक रविवार (12 फरवरी) दोपहर 12 बजे तक बिग बॉस 16 के फाइनलिस्ट के लिए वोट कर सकते हैं. जैसे ही घड़ी में दोपहर के 12 बजते हैं, वोटिंग लाइन अपने आप बंद हो जाएगी और एक व्यक्ति अपना वोट डालने में सक्षम हो जाएगा. निर्धारित समय से पहले फाइनलिस्ट के लिए वोट करना याद रखें.
Also Read: अपनी बिग बॉस जर्नी देखकर इमोशनल हुई प्रियंका चाहर चौधरी, बोली- शो से इतना प्यार मिला…कहां रखू इसे, VIDEOकलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले 12 फरवरी, 2023 को रात 9 बजे प्रसारित होगा. निर्माताओं ने एक ब्लॉकबस्टर फिनाले के साथ ढेर सारा मनोरंजन होने का वादा किया है. बिग बॉस 16 के विजेता की घोषणा शो के फिनाले के दौरान की जाएगी. विजेता की पुरस्कार राशि 21 लाख 80 हजार रुपये है, जिसे बढ़ाकर 50 लाख रुपये नहीं किया जा सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










