अपनी बिग बॉस जर्नी देखकर इमोशनल हुई प्रियंका चाहर चौधरी, बोली- शो से इतना प्यार मिला…कहां रखू इसे, VIDEO

बिग बॉस 16 के लेटेस्ट प्रोमो में घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट को उनकी जर्नी दिखाई जाएगी. प्रियंका चाहर चौधरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी जर्नी देखकर इमोशनल हो रही हैं. वह फैंस से कहती हैं कि इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया…
बिग बॉस 16 फिनाले से बस कुछ ही दिन दूर है. फैंस ये देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं, कि इस सीजन का विनर कौन होगा. हालांकि ट्विटर की मानें तो फैंस का कहना है कि प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस की विनर बनेंगी. अब बीबी 16 हाउस के अंदर प्रेस कॉन्फ्रेंस राउंड के बाद, चैनल ने आगामी एपिसोड का प्रोमो जारी किया, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी अपनी जर्नी देख रही हैं. वीडियो देखने के लिए सीढ़ियों पर चढ़ते हुए अभिनेत्री ब्लैक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. सीजन 13 की तरह ही, प्रतियोगियों के लिए उनकी बिग बॉस जर्नी का वीडियो देखने के लिए एक सेटअप तैयार किया गया है.
कलर्स की ओर से जो प्रोमो जारी किया गया है, उसनें प्रियंका सीढ़ी पर खड़ी दिखाई दे रही हैं और बिग बॉस उनकी तारीफ कर रहे हैं. सीढ़ियों के नीचे खड़े प्रियंका के फैंस उनका हौसला बढ़ा रहे हैं. जिसके बाद अभिनेत्री सभी को धन्यवाद करती हैं. बिग बॉस प्रियंका की तारीफ करते हुए कहते हैं, “आप अपने दोस्त (अंकित गुप्ता) के साथ घर के अंदर चलीं, लेकिन फिर भी ज्यादातर समय आप घर में अकेली थीं. आपको अपने मन की बात कहने के लिए बहुत साहस, विचारों की स्पष्टता और ताकत की जरूरत होती है.”
https://twitter.com/BiggBossLivFeed/status/1623385927375781888
उन्होंने कहा, प्रियंका चाहर चौधरी आप की आवाज घर वालों को पसंद हो ना हो, लेकिन दिलों तक जरूर पहुंच चुकी है, जब जब बिग बॉस 16 का नाम लिया जाएगा, आपकी आवाज लोगों के जहन में जरूर आएगी. अगर घरवालों को आपकी आवाज पसंद नहीं है, लेकिन यह कई दिलों तक पहुंच चुकी है और प्रियंका आपकी आवाज जब भी सीजन 16 की बात होगी तो हमेशा गूंजेगी.” बिग बॉस से सभी तरह के शब्द और तारीफ सुनने के बाद, प्रियंका चाहर चौधरी भावुक हो जाती हैं और सभी को धन्यवाद देती हैं.
Also Read: Bigg Boss 16 जीतने वाले विनर को नहीं मिलेगी पूरी प्राइज मनी, जानिये इसके पीछे का कारण
बिग बॉस 16 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका, शिव, अर्चना, एमसी स्टेन और शालीन से कई तीखे सवाल पूछे गए और टॉप 5 अपने अंदाज में उनका जवाब देने में कामयाब रहें. जहां अर्चना, शालीन और एमसी स्टेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने ह्यूमर से मनोरंजन को जिंदा रखा, वहीं शिव ठाकरे और प्रियंका ने सभी कठिन सवालों को खेल भावना से हैंडल किया. 12 फरवरी को होने वाले बिग बॉस 16 के फिनाले को सलमान खान होस्ट करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










