बोरिंग वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए देखें ये 10 थ्रिलर वेब सीरीज, क्लाइमेक्स देख खुली की खुली रह जाएंगी आंखें

OTT This Weekend: अगर आप इस पूरे हफ्ते अपने काम काज भरे जीवन से थक चुके हैं और वीकेंड पर घर पर ही रहना चाहते हैं. तो ये हैं आप के लिए कुछ शानदार थ्रिलर वेब सीरीज जो आप आराम से घर में बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं. इनकी कहानियां इतनी शानदार है कि ये आप को बेहद ही पसंद आएंगी.

अजय देवगन, राशि खन्ना और ईशा देओल स्टारर रुद्रा (एज ऑफ डार्कनेस) एक शानदार थ्रिलर है जो साइकोलॉजिकल थीम पर आधारित है. इस सीरीज के कास्ट में अश्विनी कलसेकर ,तरुण गहलोत और अतुल कुलकर्णी जैसे चेहरे भी शामिल हैं. इस सीरीज को आप ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

रवीना टंडन स्टारर ये सीरीज अरण्यक एक विदेशी टूरिस्ट की कहानी है जो घूमते-घूमते अचानक से बड़े ही रहस्यमई तरीके से गायब हो जाती है. इस फिल्म में रवीन टंडन एक महिला पुलिस अधिकारी के रूप में हैं जो इस केस को सॉल्व करने में लगी हुई होती है. इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

सीरीज असुर का पहला भाग 2020 में रिलीज हुआ था और अब इसका दूसरा भाग भी आ चुका है. इस सीरीज में अरशद वारसी, बरूण सोबती जैसे किरदार मौजूद हैं. ये कहानी है एक लड़के की जो खुद को असुर समझता है और एक के बाद एक बड़े ही बेरहमी कई हत्याएं करता है. इस सीरीज को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.

सुष्मिता सेन स्टारर सीरीज आर्या आधारित है आर्या नाम की किरदार पे जो एक अकेली मां है जो गलत कामों में शामिल होकर दुनिया भर में घूमती है और इन मुश्किलों के बावजूद अपने बच्चों को संभालती हैं. इस सीरीज को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

2020 में रिलीज हुई ये दहन सीरीज अंधविश्वास के थीम पर आधारित है. इस सीरीज में टिस्का चोपड़ा एक महिला आईपीएस अधिकारी के रूप में नजर आ रही हैं जो अंधविश्वास को मिटाने के मिशन में लगी हुई है. इस सीरीज को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

सोनाक्षी सिन्हा स्टारर दहाड़ एक शानदार थ्रिलर है ,इसमें वो एक दारोगा के किरदार में नजर आ रही हैं .इस सीरीज में सोनाक्षी कुछ लापता लड़कियों की जांच का पता लगाती नजर आ रही हैं है जो एक सीरियल किलर का शिकार हो जाती हैं. इस सीरिज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

सीरिज कोड एम एक थ्रिलर ड्रामा है. इस सीरीज में जेनिफर विंगेट और रजत कपूर मौजूद हैं. ये कहानी मेजर मोनिका मेहरा की है जिनको कारगिल डे सेलिब्रेशन में मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जाती है. इस सीरीज को आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं.

डिंपल कपाड़िया, राधिका मदन, ईशा तलवार, दीपक डोबरियाल स्टारर सीरिज सास बहू और फ्लेमिंगो एक थ्रिलर और क्राइम ड्रामा से भरपूर है. इस सीरीज की कहानी पाकिस्तान के बॉर्डर के पास के रण प्रदेश की है, जहां रानी बा (डिंपल कपाड़िया) राज करती है. इस सीरिज को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

सीरीज द फैमिली मैन एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस का एक शानदार पैकेज है. इस सीरीज में मनोज बाजपाई लीड रोल में हैं. इस सीरीज के अब तक कुल 2 सीजन आ चुके हैं और आप दोनों ही सीजन को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

सीरीज गन्स एंड गुलाब्स एक शानदार थ्रिलर वेब सीरीज है जिसमें गुलाबगंज नामक शहर की अचंभित कहानियों के दिखाया गया है. इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. (रिपोर्ट- पुष्पांजलि)
Also Read: Jan 2024 OTT Web Series: 2024 के पहले महीने रिलीज होगी 4 धांसू वेब सीरीज,वीकेंड पर देखने का बना सकते हैं प्लानप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










