The Family Man Season 3 OTT Release: श्रीकांत तिवारी बनकर फिर लौटेंगे मनोज बाजपेयी, कंफर्म रिलीज डेट आउट, जानें कब और कहां देख पाएंगे तीसरा सीजन

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 28 Oct 2025 3:01 PM

विज्ञापन

मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन 3 ओटीटी रिलीज डेट, फोटो- इंस्टाग्राम

The Family Man Season 3 OTT Release: मनोज बाजपेयी की सुपरहिट सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है. जानें कंफर्म डेट, कौन-कौन लौट रहा है और क्या है कहानी की झलक.

विज्ञापन

The Family Man Season 3 OTT Release: भारत की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज में से एक ‘द फैमिली मैन’ अब अपने तीसरे सीजन के साथ लौट रही है. लंबे इंतजार के बाद, अमेजन प्राइम वीडियो ने आखिरकार राज और डीके की इस सुपरहिट सीरीज की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है.

मनोज बाजपेयी एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार श्रीकांत तिवारी, एक अंडरकवर इंटेलिजेंस ऑफिसर, के रूप में वापसी करेंगे. नया सीजन पहले से कहीं ज्यादा एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर होगा. ऐसे में आइए आपको पूरी डिटेल बताते हैं.

द फैमिली मैन का प्रोमो-

‘द फैमिली मैन 3’ रिलीज डेट और स्टार कास्ट

इस मच अवेटेड सीजन का प्रीमियर 21 नवंबर 2025 को अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा. शो 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में एक साथ रिलीज होगा.

इस बार श्रीकांत तिवारी का सामना नए और खतरनाक दुश्मनों से होगा, जिनका किरदार जयदीप अहलावत (रुक्मा) और निमरत कौर (मीरा) निभा रहे हैं.

वहीं, फैंस को पिछली कास्ट की भी शानदार वापसी देखने को मिलेगी. जिसमें शारिब हाशमी (जे.के. तलपड़े), प्रियामणि (सुचित्रा तिवारी), अश्लेषा ठाकुर (धृति तिवारी), वेदांत सिन्हा (अथर्व तिवारी), श्रेया धनवंतरी (जोया) और गुल पनाग (सलोनी) का नाम शामिल है.

नया प्रोमो और निर्देशन टीम

अमेज़न प्राइम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर नए प्रोमो वीडियो के साथ रिलीज डेट की घोषणा की. प्रोमो में प्रियामणि अपने पति श्रीकांत (मनोज बाजपेयी) के पुराने व्यवहार पर मजाक करते हुए नजर आती हैं, जो यह संकेत देता है कि वह अब पहले से ज्यादा तीखे अंदाज में वापसी कर रहे हैं.

इस सीरीज को राज, डीके और सुमन कुमार ने लिखा है, जबकि स्क्रिप्ट सुमित अरोड़ा ने तैयार किए हैं. डायरेक्शन की कमान राज और डीके के साथ-साथ सुमन कुमार और तुषार सेठ ने भी संभाली है.

यह भी पढ़ें: Naagin 7: बिग बॉस 19 से निकलते ही एकता कपूर के ‘नागिन 7’ में हुई बसीर अली की एंट्री? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola