OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर खौफ- रोमांच का धमाका, तैयार हो जाइए बिंज वॉचिंग के लिए, रिलीज होगी ये फिल्में-सीरीज
OTT Releases This Week
OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगने वाला है, क्योंकि एक नहीं बल्कि कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज के लिए तैयार हैं. ऐसे में आपको सोचने की जरूरत नहीं है कि क्या देखें और कब देखें क्योंकि हमने आपके लिए पूरी लिस्ट तैयार कर ली है.
OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स हॉरर, थ्रिलर, सुपरनैचुरल थ्रिलर से भरी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है. इसमें से कुछ ऐसे शोज हैं, जिसका फैंस इंतजार कर रहे थे. अगर आप वीकेंड पर कुछ नया देखना चाहते हैं या आपको कहीं बाहर जाने का प्लान नहीं है, तो आप ये शोज आराम से घर बैठकर देख सकते हैं. तो देर किस बात की, आपको बताते हैं ये शोज आप किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.
Khauf (Prime Video)
खौफ में रजत कपूर, सुचि मल्होत्रा, रिया शुक्ला, रहाओ, चुम दरंग ने मुख्य किरदार निभाया हैं. शो को आप प्राइम वीडियो पर 18 अप्रैल से देख सकते हैं. इसकी कहानी एक हॉस्टल के कमरे की है, जिसमें एक लड़की रहती है. उस कमरे का अतीत डरावना है. इसकी कहानी आपको देखकर बहुत डर लगेगा.
Oklahoma City Bombing: American Terror (Netflix)
डॉक्युमेंट्री फिल्म ‘ओक्लाहोमा सिटी बॉम्बिंग ब्लास्ट: अमेरिकन टेरर’ को आप नेटफ्लिक्स पर 18 अप्रैल से देख सकते हैं. ये ओक्लाहोमा सिटी में साल 1995 को हुए आतंकी बम धमाके पर बेस्ड है. इसे एमी नॉमिनी ब्रायन लॉवेट, टिलर रसेल और जेफ हैसलर ने प्रोड्यूस किया है.
Logout (Zee5)
लॉग आउट की कहानी एक डिजिटल इन्फ्लुएंसर के आस-पास घूमती है. इसमें बाबिल खान, रसिका दुग्गल, निमिषा नायर में मुख्य किरदार निभाया हैं. शो को आप जी5 पर 18 अप्रैल से देख सकते हैं. इसकी स्टोरी एक ऐसे डिजिटल इन्फ्लुएंसर की है, जिसका फोन गायब हो जाता है. उसके बाद उसकी लाइफ कोई और शख्स कंट्रोल करने लगता है.
Yamakaathaghi (Aha Tamil)
इसकी कहानी काफी डरावनी है. इसकी स्टोरी एक ऐसी लड़की की है जो आत्मा है. वह गांव के श्मशान घर में रहती है और वहां से जाना नहीं चाहती. उसकी मौत क्यों हुई इसकी जांच शुरू होती है. इस तमिल मूवी में गीता कैलासम, रूपा कोडुवायुर, नरेंद्र प्रसाद, राजू राजप्पन, हरिता ने काम किया हैं. ये 14 अप्रैल से अहा तमिल पर स्ट्रीम हो रहा है.
Logout (Zee5, April 18)
लॉग आउट की कहानी एक डिजिटल इन्फ्लुएंसर के आस-पास घूमती है. इसमें बाबिल खान, रसिका दुग्गल, निमिषा नायर में मुख्य किरदार निभाया हैं. शो को आप जी5 पर 18 अप्रैल से देख सकते हैं. इसकी स्टोरी एक ऐसे डिजिटल इन्फ्लुएंसर की है, जिसका फोन गायब हो जाता है. उसके बाद उसकी लाइफ कोई और शख्स कंट्रोल करने लगता है.
यहां पढ़ें- Jaat: ‘ना विदेश, ना देश’, जाट की सफलता के बाद सनी देओल ने इस जगह में ढूंढा सुकून, बोले- इसका मजा लेने…VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










