‘ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, गांव की राजनीति से भिड़ेंगे डॉ. प्रभात

Updated:
विज्ञापन

Gram Chikitsalay Season 2

Gram Chikitsalay Season 2: प्राइम वीडियो की मशहूर कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ का दूसरा सीजन जल्द ही दस्तक देने वाला है. मेकर्स ने इस नए सीजन का मजेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें डॉ. प्रभात गांव के एक बंद पड़े सरकारी अस्पताल को दोबारा चालू करने के लिए नई मुसीबतों से जूझते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

Gram Chikitsalay Season 2: ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने द वायरल फीवर के साथ मिलकर अपनी अगली ओरिजिनल सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया है. ललितम तिवारी के डायरेक्शन में बनी यह सीरीज हंसाने के साथ-साथ गांव की सच्ची परिस्थितियों को दिखाती है. इस बार डॉ. प्रभात भठकंडी गांव के एक टूटे-फूटे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सूरत बदलने के मिशन पर निकले हैं, जहां उनका सामना दवाइयों से ज्यादा गांव वालों के अजीब बर्ताव और राजनीति से होता है. यह शो 23 जून को दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों में हिंदी में रिलीज होने जा रहा है.

विज्ञापन

अस्पताल को आदर्श बनाने की अनोखी जंग

ट्रेलर में दिखाया गया है कि डॉ. प्रभात (अमोल पाराशर) भठकंडी गांव के अस्पताल को एक आदर्श पीएचसी का दर्जा दिलाना चाहते हैं ताकि सारी मुसीबतें हल हो जाएं. उन्हें लगता है कि गांव वाले अब उनके साथ हैं, लेकिन तभी उनके सामने नई चुनौतियां आ जाती हैं. गांव में सुविधाओं और जरूरी सामानों की भारी कमी है, ऊपर से वहां के लोग और राजनीति उनकी राह में रोड़ा बनते हैं. अब देखना यह होगा कि क्या डॉ. प्रभात इन अजीबोगरीब बीमारियों का अनोखा इलाज ढूंढ पाते हैं या फिर हार मान लेते हैं.

विनय पाठक ने ‘ग्राम चिकित्सालय’ को लेकर क्या कहा ?

चेतन कुमार का किरदार निभाने वाले विनय पाठक ने कहा, “टीवीएफ ने हमेशा से ही जमीन से जुड़ी और आम लोगों की कहानियों को पेश किया है, जो सीधा दर्शकों के दिलों में उतर जाती हैं और ‘ग्राम चिकित्सालय’ इसकी सबसे अच्छी मिसाल है. इस शो की खासियत यह है कि यह गांव के अस्पतालों के सच और वहां के लोगों की जिंदगी को अपनेपन के भाव, हंसी-मजाक और सच्चे जज्बातों के साथ दिखाता है. नए सीजन में आपसी रिश्ते और गहरे होंगे, मुश्किलें और ज्यादा उलझी हुई होंगी, और इन किरदारों का सफर और भी मजेदार हो जाएगा. मुझे उस लम्हे का बेसब्री से इंतजार है जब दर्शक दोबारा इस माहौल में वापस आएंगे और पूरे गांव के साथ फिर से जुड़ेंगे”.

सीरीज की स्टारकास्ट

इस नए सीजन में दर्शकों के पसंदीदा पुराने कलाकारों के साथ कुछ नए चेहरे भी धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. मुख्य भूमिका में अमोल पाराशर नजर आ रहे हैं, जो डॉ. प्रभात के किरदार में वापस लौट आए हैं. उनके साथ विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर, आकाश मखीजा, आनंदेश्वर द्विवेदी और गरिमा विक्रांत सिंह भी अपने पुराने और मजेदार अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. इस बार सीरीज की सबसे खास बात यह है कि इसमें भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) की भी एंट्री हुई है, जो बाबू साहब का एक बेहद जरूरी और दमदार किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे.

यह भी पढ़ें: थिएटर में छूट गई थी ‘Bhooth Bangla’? अब OTT पर देखें अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी, रिलीज डेट आई सामने

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola