Delhi Crime Season 3 Trailer: 'बड़ी दीदी' हुमा कुरैशी बनाम शेफाली शाह, महिला तस्करी के अंधेरे जाल को उजागर करती खौफनाक जंग

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 04 Nov 2025 7:06 PM

विज्ञापन

दिल्ली क्राइम सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Delhi Crime Season 3 Trailer: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज 'दिल्ली क्राइम' के सीजन 3 में शेफाली शाह और हुमा कुरैशी की जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलने वाली है. इसकी झलक हाल ही में जारी हुए ट्रेलर में साफ नजर आ रही है. आइए आपको पूरी डिटेल देते हैं.

विज्ञापन

Delhi Crime Season 3 Trailer: नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल सीरीज दिल्ली क्राइम अपने मच अवेटेड तीसरे सीजन के साथ वापसी कर रही है. इस बार कहानी दिल्ली से लेकर असम, रोहतक, मुंबई और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों तक फैले मानव तस्करी के नेटवर्क को उजागर करेगी.

पहले सीजन में 2012 के निर्भया केस की गूंज थी, जबकि दूसरे सीजन में ‘चड्डी बनियान गैंग’ की कहानी दिखाई गई थी. अब ‘दिल्ली क्राइम 3’ एक ऐसे संगठित गिरोह की जांच पर आधारित है, जो लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर देश और विदेश में तस्करी करता है. इस बीच फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना करने के लिए अब मेकर्स ने सीरीज का झकझोर देने वाला ट्रेलर जारी किया है, जिसे देखकर आप सन्न पड़ जायेंगे. आइए डिटेल्स बताते हैं.

ट्रेलर में दिखी सिहरन पैदा करने वाली झलक

‘दिल्ली क्राइम 3’ के ट्रेलर की शुरुआत हुमा कुरैशी के एक तीव्र और रहस्यमयी किरदार से होती है, जो एक महिला के दर्द और सत्ता के खेल दोनों को दर्शाती है. इसी बीच, शेफाली शाह की टीम दिल्ली के बीचोंबीच 30 लड़कियों से भरे ट्रक का पता लगाती है, जिससे एक बड़े मानव तस्करी रैकेट का खुलासा होता है.

जांच के दौरान टीम सिलचर, मुंबई, सूरत और मुज़फ्फरपुर तक फैले नेटवर्क का पीछा करती है. इस दौरान डीसीपी वर्तिका और उनकी टीम हर सुराग के साथ नई चुनौतियों का सामना करती है.

दिल्ली क्राइम 3 की स्टार कास्ट और रिलीज डेट

13 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही इस हिंदी थ्रिलर सीरीज का निर्देशन तनुज चोपड़ा ने किया है. वहीं, प्रोड्यूस Golden Caravan और SK Global Entertainment ने किया है.

इस सीजन में शेफाली शाह (डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी), राजेश तैलंग (इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह), और रसिका दुग्गल (नीति सिंह आईपीएस) एक बार फिर अपने किरदारों में लौट आए हैं. इनके साथ इस बार हुमा कुरैशी “बड़ी दीदी” के रहस्यमय किरदार में दिखेंगी, जबकि सयानी गुप्ता, मीता वशिष्ठ, अंशुमान पुष्कर और केली दोरजी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

दिल्ली क्राइम सीजन 3 को लेकर डायरेक्टर ने क्या कहा?

निर्देशक तनुज चोपड़ा ने सीजन 3 को लेकर कहा, “हमारा लक्ष्य एक ऐसी कहानी कहना था जो गहराई से मानवीय और सच्ची लगे. इस सीजन में दायरा जरूर बड़ा है, लेकिन मूल भावना सहानुभूति, सच्चाई और न्याय की खोज, वही बनी हुई है.”

यह भी पढ़ें- The Raja Saab Release Date: प्रभास की फिल्म क्या फिर हुई पोस्टपोन? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बताया असली सच

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola