The Raja Saab Release Date: प्रभास की फिल्म क्या फिर हुई पोस्टपोन? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बताया असली सच
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 04 Nov 2025 6:22 PM
द राजा साब रिलीज डेट, फोटो- इंस्टाग्राम
The Raja Saab Release Date: प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर अफवाह चल रही थी कि इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है. अब इस खबर पर मेकर्स ने चुप्पी तोड़ी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.
The Raja Saab Release Date: प्रभास की आगामी फैंटेसी थ्रिलर ‘द राजा साब’ का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं. फिल्म में संजय दत्त, मालविका मोहनन और निधि अग्रवाल जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे. हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अटकलें चल रही थीं कि इसकी डेट्स पोस्टपोन हो गई हैं. उन पर अब मेकर्स ने विराम लगा दिया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ बताया है.
कब रिलीज होगी ‘द राजा साहब’?
फिल्म के निर्माता टीजी विश्व प्रसाद ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए साफ कर दिया कि ‘द राजा साहब’ की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. उन्होंने कहा, “रिबेल स्टार प्रभास की आगामी महान कृति ‘द राजा साब’ की रिलीज योजनाओं को लेकर चल रही सभी अटकलें निराधार हैं. फिल्म 9 जनवरी 2026, यानी संक्रांति 2026 पर ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी.”
पोस्ट-प्रोडक्शन का काम जारी है
हाल में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म के VFX और पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य में देरी के कारण इसकी रिलीज आगे बढ़ सकती है. अब इन दावों को खारिज करते हुए विश्व प्रसाद ने कहा, “पोस्ट-प्रोडक्शन का काम बिना किसी देरी के, उच्चतम तकनीकी मानकों के साथ तेज गति से चल रहा है. हर विभाग पूरी तालमेल में काम कर रहा है ताकि दर्शकों को एक भव्य सिनेमाई अनुभव मिल सके.”
प्रभास फैंस के लिए निर्माता का संदेश
टीजी विश्व प्रसाद ने प्रभास के फैंस से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. उन्होंने कहा, “सभी अफवाहों से दूर रहें और इस संक्रांति के उत्साह का आनंद लें. हम बहुत जल्द ‘द राजा साब’ से जुड़ी नई प्रमोशनल सामग्री जारी करेंगे, जो इस साल की सबसे बड़ी सिनेमाई घटनाओं में से एक होगी.”
द राजा साब की खासियत
‘द राजा साब’ एक फैंटेसी थ्रिलर ड्रामा है, जिसमें प्रभास एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं. फिल्म को पीपल मीडिया फैक्ट्री की ओर से प्रोड्यूस किया जा रहा है और इसे शानदार VFX, ग्रैंड सेट डिजाइन और इमोशनल कहानी के साथ एक विज़ुअल ट्रीट बताया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- Naagin 7: एकता कपूर की नई ‘नागिन’ बनने पर प्रियंका चाहर चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- सपने के सच होने जैसा है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










