'मधुबाला' फेम Vivian Dsena को मिस्त्र की जर्नलिस्ट से हुआ प्यार, एक्टर जल्द कर सकते है शादी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2022 12:53 PM
विवियन डीसेना ने मिस्त्र की जर्नलिस्ट नूरन अली के साथ साढ़े चार साल से रिलेशनशिप में है. वो और नूरन शादी भी करने वाले है. एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, हां, मुझे नूरन से प्यार हो गया है और हम बहुत जल्द घर बसाने की योजना बना रहे है.
Vivian Dsena Girlfriend Nouran Aly: ‘प्यार की एक कहानी’ और ‘मधुबाला’ सीरियल्स के एक्टर विवियन डीसेना (Vivian Dsena) अपने लव लाइफ को लेकर चर्चा में है. पहले खबरें थे कि वो किसी विदेशी लड़की को डेट कर रहे है. अब उन्होंने खुद ये बात कंफर्फ कर दिया है. विवियन मिस्र की पूर्व जर्नलिस्ट नूरन अली (Nouran Aly) के साथ जल्द ही शादी करने वाले है.
विवियन डीसेना ने पहले शादी वाहबीज दोराबजी से की थी, हालांकि ये शादी सफल नहींहो पाई. दोनों तलाक ले चुके है. एक्टर मिस्त्र की जर्नलिस्ट नूरन अली के साथ साढ़े चार साल से रिलेशनशिप में है. वो और नूरन शादी भी करने वाले है. बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में एक्टर ने कहा, हां, मुझे नूरन से प्यार हो गया है और हम बहुत जल्द घर बसाने की योजना बना रहे है.
विवियन डीसेना ने आगे कहा कि, हमने पहली बार लगभग साढ़े चार साल पहले बातचीत की, ‘जब उसने मुझसे एक इंटरव्यू के लिए संपर्क किया. इसके लिए हां कहने के उसे लगभग तीन महीने तक इंतजार कराया. बाद में मेरी प्रबंधन टीम ने उन्हें मुंबई में काम के लिए बुलाया और मैं उनसे यहां मिला. हमने दोस्तों के रूप में शुरुआत की लेकिन जल्दी ही प्यार हो गया. मुझे लगता है कि मुझे यह महसूस करने में केवल एक महीने का समय लगा कि मैं उससे प्यार करता हूं.’
शादी करने के प्लान पर विवियन डीसेना ने कहा कि, “मुझे नहीं पता कि कब और कैसे. यह कभी भी हो सकता है. मैं एक सामाजिक व्यक्ति नहीं हूं और मेरे कई दोस्त नहीं है. इसलिए, अगर मेरी शादी भी हो जाती है, तो इस बात की बहुत कम संभावना है कि किसी को इसके बारे में पता हो. साथ ही बताया कि नूरन अनपी जॉब छोड़कर हाउसवाइफ बनना चाहती है.
गौरतलब है कि विवियन डीसेना ने 2013 में वाहबिज दोराबजी से शादी की थी. दोनों ने साल 2017 में तलाक ले लिया था. एक्टर कई शोज में काम कर चुके है, जिसमें प्यार की एक कहानी, मधुबाला और शक्ति अस्तित्व के एहसास सीरियल शामिल है. इसके अलावा वो खतरों के खिलाड़ी 7 और झलक दिखला जा जैसे रियेलिटी शो भी हिस्सा रह चुके है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










