ePaper

कैटरीना कैफ संग पहला क्रिसमस सेलिब्रेट करेंगे विक्की कौशल, एयरपोर्ट पर इस अंदाज में हुए स्पॉट

Updated at : 25 Dec 2021 10:05 AM (IST)
विज्ञापन
कैटरीना कैफ संग पहला क्रिसमस सेलिब्रेट करेंगे विक्की कौशल, एयरपोर्ट पर इस अंदाज में हुए स्पॉट

Vicky Kaushal Katrina Kaif to celebrate christmas: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने हाल ही में एक दूसरे के साथ शादी रचाई है. अब शादी के बाद दोनों की पहली क्रिसमस है. जिसको और खास बनाने के लिए विक्की काम से छुट्टी लेकर मुबंई पहुंचे है.

विज्ञापन

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने शाही अंदाज में एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे. दोनों ने बीते 9 दिसंबर को को राजस्थान के सवाई माधोपुर में फोर्ट बरवारा के सिक्स सेंस रिजॉर्ट में शादी रचाई थी. दोनों की शादी की हर रस्म की फोटोज जमकर वायरल हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों अपने-अपने काम पर वापस लौट गए थे. लेकिन शादी के बाद दोनों कपल की यह पहली क्रिसमस है, जिसको विक्की बहुत खास और स्पेशल बनाना चाहते हैं. ऐसे में अपनी शूटिंग से ब्रेक लेकर वह घर लौट आए हैं.

विक्की-कैट साथ मनाएंगे क्रिसमस

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के बाद ये पहला फेस्टिवल है, ऐसे में विक्की अपनी नई नवेली दुल्हन को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं. वह अपनी लेडी लव से बेहद प्यार करते है. बीते शुक्रवार को विक्की को मुबंई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. एक्टर ने इस दौरान नीले, हरे और सफेद रंग की एक कूल हुडी पहन रखी थी, जिसमें वह बेहद स्मार्ट लग रहे थे. उन्होंने अपनी हुडी को नीली जींस, सफेद स्नीकर्स और एक भूरे रंग के चमड़े के बैग के साथ स्टाइल किया था.

https://www.instagram.com/p/CX39vkhF_Sj/
कैटरीना धूमधाम से सेलिब्रेट करेंगी क्रिसमस

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल हाल ही में शादी के बाद अपने नए घर में शिफ्ट हुए है. घर की फोटोज हाल ही में कैट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी. तसवीर में विक्की और कैट एक दूसरे का हाथ थामें दिखाई दे रहे थे. इसी घर में दोनों अपना पहला फेसटिबल क्रिसमस भी सेलिब्रेट करेंगे.

Also Read: कैटरीना कैफ ने हनीमून पर फ्लॉन्ट की अपनी खूबसूरत मेहंदी, Vicky Kaushal का नाम ढूंढते दिखे फैंस
शाही अंदाज में लिए थे फेरे

आपको बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने राजस्‍थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट में शाही अंदाज में शादी की थी. दोनों की शादी काफी प्राइवेट थी. हालांकि शादी के बाद दोनों ने अपने हर रस्म की फोटोज फैंस के साथ शेयर की थी. सभी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे. कैटरीना ने शादी के बाद विक्की और उनके परिवार के लिए पहला हलवा भी बनाया था. इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर दी थी. विक्की ने भी कैटरीना के हलवे की तारीफ की थी. उन्होंने इसे ‘बेस्ट हलवा एवर’ करार दिया.

Also Read: विक्की कौशल को बहुत मिस कर रहीं हैं कैटरीना कैफ, नये घर से शेयर की ये खूबसूरत तसवीर

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola