हिंदी फिल्मी जगत की मशहूर एक्ट्रेस निम्मी का मुंबई में निधन

actress nimmi- हिंदी फिल्मी जगत की मशहूर अभिनेत्री निम्मी का बुधवार की शाम मुंबई में हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया.
हिंदी फिल्मी जगत की मशहूर अभिनेत्री निम्मी का बुधवार की शाम मुंबई में हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया. सरला नर्सिंग होम में शाम छह बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली. वह पिछले तीन दिनों से मुंबई के जुहू स्थित क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती थीं. वह 88 वर्ष की थीं. उनका अंतिम संस्कार गुरुवार की दोपहर बाद किया जाएगा.
1950 और 60 के दशक में फिल्मी पर्दे पर जलवे बिखेरने वाली एक्ट्रेस जन्म के समय नाम नवाब बानो था. राजकपूर ने उन्हें स्क्रीन नाम दिया- निम्मी. निम्मी पहली बार स्क्रीन पर फिल्म बरसात में साल 1949 में दिखी थीं. निम्मी ने 16 साल फिल्मों में काम किया. साल 1949 से लेकर 1965 तक वे फिल्मों में सक्रिय रहीं. उन्हें अपने दौर की बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर शुमार किया जाता था.
Yesteryear Actor Nimmi passes away in Mumbai. She was 88. pic.twitter.com/0PpQo97ZzJ
— ANI (@ANI) March 25, 2020
निम्मी को राजकपूर की पहली खोज भी कहा जाता है. राजकपूर ने उन्हें अपनी फिल्म बरसात में ब्रेक दिया था. इस फिल्म के हिट होने के बाद निम्मी ने कई फिल्मों में काम किया. वे आन, उड़न खटोला, भाई भाई, कुंदन, मेरे महबूब जैसी तमाम फिल्मों में काम कर लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं.
निम्मी ने उस दौर के मशहूर लेखक एस. अली रजा से शादी कर ली थी. रजा को अपने दौर की कई बड़ी और हिट फिल्में लिखने का श्रेय जाता है, जिनमें अंदाज (1949), मदर इंडिया (1957) और सरस्वतीचंद्र (1968) जैसी फिल्मों का शुमार है. उन्होंने 1971 में आई फिल्म रेशमा और शेरा भी लिखी थी. एस अली राजा का 2007 में देहांत हो गया था. उनदोनों की कोई संतान नहीं थी और वो अपनी भांजी परवीन के साथ जुहू में रहती थीं.
जन्म के बाद निम्मी का काफी वक्त रावलपिंडी के पास ऐबटाबाद में बीता. बंटवारे के वक्त जब निम्मी की नानी बंबई आईं तो वह भी उनके साथ यहीं चली आईं. निम्मी की मौसी भी फिल्मों ज्योति के नाम से काम किया करती थीं. वहीं, निम्मी के निधन को लेकर मशहूर फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट ने भी ट्वीट किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
“ You may win your hearts desire, but in the end you are cheated of it by death.” Goodbye Nimmiji 🙏 . Yesteryear’s dove-eyed actress Nimmi passes away at 88 https://t.co/fRoQWlbuKI
— Mahesh Bhatt (@MaheshNBhatt) March 25, 2020
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










