वीकेंड पर चमकी ‘वध 2’, तीसरे दिन कमाई में दिखी उछाल

Updated:
विज्ञापन
वीकेंड पर चमकी ‘वध 2’, तीसरे दिन कमाई में दिखी उछाल

Vadh 2 Box Office Collection Day 3: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म ‘वध 2’, जो 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है. तीसरे दिन फिल्म की कमाई में हल्का उछाल देखने को मिला है, जिससे मेकर्स की उम्मीदें बढ़ी हैं.

विज्ञापन

Vadh 2 Box Office Collection Day 3: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म ‘वध 2’, जो 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है. तीसरे दिन फिल्म की कमाई में हल्की उछाल देखने को मिली है, जिससे मेकर्स की उम्मीदें बढ़ी हैं.

Vadh 2 Box Office Collection Day 3: सस्पेंस और इमोशन से भरपूर फिल्म ‘वध 2’ सिनेमाघरों में रिलीज के बाद दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने में जुटी है. फिल्म अपनी कहानी और कलाकारों की परफॉर्मेंस को लेकर दर्शक के बीच चर्चा में बनी हुई है. अब इसके तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ चुके हैं. वीकेंड पर फिल्म की कमाई में थोड़ा सुधार हुआ है, जो इसके लिए पॉजिटिव इशारा माने जा रहे हैं. आइए आपको तीसरे दिन का कलेक्शन बताते है.

फिल्म की तीसरे दिन की कमाई

Sacnilk रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को फिल्म ने 1 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. पहले दिन फिल्म ने 0.5 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 0.85 करोड़  रुपये का कलेक्शन किया है. दो दिनों की तुलना में यह आंकड़ा बेहतर माना जा रहा है. वीकेंड के कारण शाम और रात के शोज में दर्शकों की संख्या ज्यादा रही, जिसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर पड़ा.

तीन दिनों का कुल कलेक्शन

फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में भारत बॉक्स ऑफिस पर टोटल 2.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. यह आंकड़ा भले बहुत बड़ा न हो, लेकिन फिल्म की स्थिर रफ्तार इसे आगे बढ़ने का मौका दे रही है. अब सबकी नजर आने वाले वीकडेज पर टिकी है, जहां से फिल्म के असली बॉक्स ऑफिस ट्रेंड का अंदाजा लगेगा.

जानें फिल्म के डे वाइज कलेक्शन

  • Day 1 – 0.5 cr
  • Day 2 -0.85 cr
  • Day 3 – 1 cr
  • Total = 2.35 cr

फिल्म के स्टारकास्ट और कहानी

फिल्म में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता मुख्य किरदार में नजर आते है. दोनों कलाकार अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं और इस फिल्म में भी उनकी परफॉर्मेंस चर्चा में है. उनके साथ कुमुद मिश्रा और योगिता बिहानी भी मुख्य किरदार निभाते दिखाई दे रहे हैं. फिल्म ‘वध 2’ की कहानी एक बुजुर्ग महिला की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी शांत जिंदगी अचानक फिर से मुश्किलों में घिर जाती है. उनसे जुड़ा एक पुराना राज दोबारा सामने आने लगता है और दोनों को डर, दबाव और मुश्किल फैसलों का सामना करना पड़ता है. (संजय मिश्रा) फिल्म में सीधे-सादे रिटायर्ड पति के किरदार में हैं, जो हालात से बचकर अपनी पत्नी के साथ साधारन जिंदगी जीना चाहते हैं, लेकिन परिस्थितियां उन्हें बार-बार चुनौती देती हैं. वहीं (नीना गुप्ता) उनकी पत्नी के किरदार में हैं, जो समझदारी और हिम्मत के साथ हर मुश्किल में अपने पति का साथ निभाती हैं. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, सस्पेंस और तनाव बढ़ता जाता है और दोनों को अपने रिश्ते और सही-गलत के बीच मुश्किल फैसले लेने पड़ते हैं.

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ‘वध 2’ आगे, भाभी जी घर पर हैं की धीमी शुरूआत

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola