Uunchai Song Keti Ko: ऊंचाई का नया गाना ‘केटी को’ रिलीज, अमिताभ बच्चन-अनुपम खेर ने फ्लोर पर मचाया धमाल
Uunchai Song Keti Ko: अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर सहित कई दिग्गज कलाकारों से सजी फिल्म ‘ऊंचाई’ का नया गाना केटी को रिलीज हो गया है. गाने को ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे है.
इस साल की सबसे ज्यादा बज क्रिएट करने वाली फिल्म ‘ऊंचाई’ का नया गाना ‘केटी को’ रिलीज हो गया है. गाने को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे है. वीडियो में सभी चार दिग्गजों अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और डैनी डेन्जोंगपा को फ्लोर पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. सभी स्टार्स पारंपरिक नेपाली टोपी पहनकर डांस कर रहे है. ‘केटी को’ गाने में दोस्ती के एहसास को महसूस किया जा सकता है. गाने को नकाश अजीज ने गाया है. संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है और गीत इरशाद कामिल ने दिए हैं. गाने में मुख्य गायक राजीव सुंदरसन, सुहास सावंत, अरुण कामथ भी शामिल हुए हैं. फिल्म में नीना गुप्ता, सारिका और परिणीति चोपड़ा भी हैं. यह भी पहली बार है जब फिल्म निर्माता ने फिल्म के लिए दूर-दूर की यात्रा की है. इसे कानपुर, आगरा, गोरखपुर और यहां तककि बर्फ से ढके हिमालय में भी शूट किया गया था.
The new song ‘Kati Ko’ from this year’s highest-grossing film ‘Uchhai’ has been released. Fans are liking the song very much. In the video, all the four stalwarts Amitabh Bachchan, Anupam Kher, Boman Irani and Danny Denzongpa can be seen dancing on the floor. All the stars are dancing wearing traditional Nepali caps. The feeling of friendship can be felt in the song ‘Katie Ko’. The song is sung by Nakash Aziz. Music is given by Amit Trivedi and lyrics are given by Irshad Kamil. The lead singers Rajeev Sundarsan, Suhas Sawant, Arun Kamath have also joined the song. The film also stars Neena Gupta, Sarika and Parineeti Chopra. This is also the first time that the filmmaker has traveled far and wide for the film. It was shot in Kanpur, Agra, Gorakhpur and even in the snow-clad Himalayas.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए