इस दिन से ‘भाबीजी घर पर है’, ‘हप्पू की उल्टन पलटन’ के नये एपिसोड होंगे शुरू, यहां पढ़ें ताजा अपडेट

Updated:
विज्ञापन
इस दिन से ‘भाबीजी घर पर है’, ‘हप्पू की उल्टन पलटन’ के नये एपिसोड होंगे शुरू, यहां पढ़ें ताजा अपडेट

Bhabiji Ghar Par Hai, Happu Ki Ultan Paltan and Gudiya Humari Sabhi Pe Bhari new episode: लंबे इंतजार के बाद अब एण्ड टीवी और ज्यादा उत्साह, ज्यादा हंसी, ज्यादा कहानियों और ज्यादा एंटरटेनमेंट के साथ दर्शकों के लिए नए एपिसोड्स लेकर हाजिर हो रहा है. 13 जुलाई 2020 से अपने कमबैक कैंपेन के तहत एण्ड टीवी अपने सभी शोज के नये एपिसोड्स प्रस्तुत करेगा.

विज्ञापन

Bhabiji Ghar Par Hai, Happu Ki Ultan Paltan and Gudiya Humari Sabhi Pe Bhari new episode: लंबे इंतजार के बाद अब एण्ड टीवी और ज्यादा उत्साह, ज्यादा हंसी, ज्यादा कहानियों और ज्यादा एंटरटेनमेंट के साथ दर्शकों के लिए नए एपिसोड्स लेकर हाजिर हो रहा है. 13 जुलाई 2020 से अपने कमबैक कैंपेन के तहत एण्ड टीवी अपने सभी शोज के नये एपिसोड्स प्रस्तुत करेगा.

इसकी शुरुआत ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ से रात 8 बजे होगी. उसके बाद रात 8:30 बजे ‘एक महानायक डॉ. बी.आर. आम्बेडकर‘, रात 9 बजे ‘संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं‘, रात 9:30 बजे ‘कहत हनुमान जय श्री राम‘, रात 10 बजे ‘हप्पू की उल्टन पलटन‘ और रात 10: 30 बजे ‘भाबी जी घर पर हैं‘ का प्रसारण होगा.

एण्ड टीवी के ‘भाबी जी घर पर हैं‘ की अंगूरी भाबी उर्फ शुभांगी अत्रे ने कहा, ‘‘एक-दूसरे की पत्नियों का दिल जीतने की कोशिश में, मॉडर्न कॉलोनी के पड़ोसी कपल मिश्रा और तिवारी के बीच और अधिक नोक-झोंक और अधिक एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा. मिश्रा जी की हरकतें, तिवारी जी की कॉमिक टाइमिंग से लेकर अंगूरी भाबी की मासूमियत और अनीता भाबी की स्मार्टनेस तक, इस शो में नई और मजेदार कहानियां होंगी जो दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर देंगी.‘

एण्ड टीवी के शो हप्पू की उलटन पलटन के तोंदू दरोगा हप्पू यानी योगेश त्रिपाठी ने कहा, ‘‘दरोगा हप्पू सिंह और उनकी दबंग दुल्हन, राजेश और उनकी अड़ियल मां कटोरी अम्मा के ‘घरेलू‘ एडवेंचर और उनकी हास्यास्पद घटनाएं और जबरदस्त व मजेदार प्लॉट के साथ जारी रहेंगी. शो में अप्रत्याशित ट्विस्ट निश्चित रूप से दर्शकों को खूब हंसाएंगे.‘

undefined

एण्ड टीवी के शो ‘संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं‘ की संतोषी मां ग्रेसी सिंह ने कहा, ‘‘हमारे पास आपके लिए सिंघासन सिंह और और संतोषी मां की बड़ी भक्त स्वाति के बीच का हाई वोल्टेज ड्रामा है. सिंघासन सिंह जोकि अपनी बहु स्वाति को घर से बाहर निकालने के लिए दृढ़ संकल्पित है, वो अपने पूरे समुदाय और परिवार को साथ में लेकर वरदान पाने के लिए संतोषी मां का व्रत करवाएगी. इससे संतोषी मां धर्म और अधर्म के बीच, उनकी भक्त स्वाति और दुष्ट सिंघासन सिंह के बीच चुनने के लिए असमंजस में पड़ जाएंगी.‘

undefined

एण्ड टीवी के शो कहत हनुमान जय श्री राम की अंजनी माता उर्फ स्नेहा वाघ ने कहा, ‘‘भगवान् विष्णु के पृथ्वी पर भगवान राम के रूप में अवतरित होने के बाद, भगवान् शिव ने भगवान् हनुमान का रूप धारण किया ताकि वो शैतानों के देव रावण को हराने में श्रीराम की मदद कर सकें; भगवान हनुमान भगवान शिव के 11वें रुद्र अवतार थे. आगामी एपिसोड्स में ‘ग्यारह मुखी हनुमान‘ की कहानी को अंजनी माता के माध्यम से दिखाया जाएगा जोकि बाल हनुमान को उनके हर अवतार को समझने और अपनी शक्तियों का सही जगह उपयोग करने और अपने मुख्य उद्देश्य को समझने के लिए कहानियां सुनाती हैं.‘

Also Read: ‘भाबीजी घर पर है’, ‘हप्पू की उल्टन पलटन’ की शू​टिंग शुरू, सेट पर ऐसे रखी जा रही सावधानी

बड़े होने के साथ ही बाबासाहेब ने कई संघर्षों का सामना किया, जिन्होंने उनके जीवन के आधार को पूरी तरह से बदल दिया, एक ऐसा व्यक्ति जो एक मजबूत स्तंभ की तरह उनके साथ खड़ा रहा, वह थे उनके पिता रामजी सकपाल. उन्होंने हमेशा अपने बेटे का मार्गदर्शन किया, लेकिन जल्द ही यह क्षण पिता पुत्र दोनों के लिए ही चुनौतियों में तब्दील हो गया. जब भीमराव को बाल विवाह के मुद्दे पर अपने परिवार के फैसले के खिलाफ एक स्टैंड लेने के लिए मजबूर होना पड़ा.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola