Haiwaan Box Office Collection: 6 दिन में ही फ्लॉप हुई ‘हैवान’, करोड़ों से लाखों में सिमटी, टोटल कमाई देख चकरा जाएगा माथा

Updated:
विज्ञापन

हैवान फिल्म का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Haiwaan Box Office Collection: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई लगातार गिर रही है. रिलीज के छठे दिन फिल्म ने सिर्फ 0.55 करोड़ का कलेक्शन किया. मूवी बुरी तरह फ्लॉप हो गई.

विज्ञापन

Haiwaan Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत अब किसी फिल्मी क्लाइमैक्स से कम नहीं लग रही है. रिलीज को 6 दिन बीत चुके हैं, लेकिन कमाई करोड़ों की रफ्तार पकड़ने के बजाय लाखों में सिमटती जा रही है. जिस फिल्म से थिएटर्स में धमाका करने की उम्मीद थी, उसका कलेक्शन हर दिन मेकर्स की टेंशन बढ़ा रहा है. छठे दिन तो कमाई का आंकड़ा देखकर कहा जा सकता है कि हैवान’ बुरी तरह फ्लॉप हो गई.

विज्ञापन

हैवान ने छठे दिन कमाए इतने करोड़

हैवान की कमाई ने छठे दिन भी कोई बड़ा कमाल नहीं किया. फिल्म ने 2,956 शोज से 0.55 करोड़ की इंडिया नेट कमाई दर्ज की. इसके साथ ही भारत में मूवी का कुल कलेक्शन 9.30 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 11.11 करोड़ पहुंच गया है. वहीं, ओवरसीज मार्केट में छठे दिन फिल्म ने 0.10 करोड़ जोड़े, जिसके बाद विदेशों में इसकी कुल ग्रॉस कमाई 3.25 करोड़ हो गई है. इन आंकड़ों को मिलाकर ‘हैवान’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 14.36 करोड़ पहुंच चुका है.

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 3.00 करोड़
  • हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 2.50 करोड़
  • हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 1.85 करोड़
  • हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 0.70 करोड़
  • हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5- 0.70 करोड़
  • हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6- 0.55 करोड़

हैवान टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 9.30

View on Instagram

हैवान के बारे में

‘हैवान’ में सैफ अली खान एक नेत्रहीन किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि अक्षय कुमार नेगेटिव रोल में हैं. अक्षय फिल्म में एक बेरहम और साइको किलर का किरदार निभा रहे हैं. डायरेक्टर प्रियदर्शन ने कई साल बाद अपनी ही फिल्म Oppam की कहानी को दोबारा पर्दे पर लाने के साथ इसमें कई बदलाव भी किए हैं. हैवान फिल्म प्रियदर्शन द्वारा सह-लिखित और निर्देशित है. इसका निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स ने किया है.

ये भी पढ़ें: Haiwaan First Review: अक्षय कुमार-सैफ अली खान की जोड़ी हिट हुई या फुस्स, टिकट लेने से पहले पढ़ें फर्स्ट रिव्यू

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola