Waiting Hai Web Series: सेंकडों में तत्काल टिकट बुक होने के पीछे का असली सच क्या है? सस्पेंस से भरपूर है दिव्येंदु शर्मा की नई सीरीज
‘वेटिंग है’, फोटो- इंस्टाग्राम
क्या आप भी रेलवे का कन्फर्म टिकट न मिलने से परेशान हैं? दिव्येंदु शर्मा और भुवन अरोड़ा की नई वेब सीरीज 'वेटिंग है' (Waiting Hai) इसी टिकट घोटाले और एजेंटों के काले खेल की पोल खोलती है. प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई क्राइम और सस्पेंस से भरपूर यह सीरीज आपको कैसी लगेगी? पढ़ें हमारा पूरा रिव्यू.
Waiting Hai Web Series: ओटीटी पर क्राइम और सस्पेंस से भरी कहानियां पसंद करने वालों के लिए रेलवे टिकट घोटाले पर आधारित यह सीरीज दिलचस्प हो सकती है. दिव्येंदु शर्मा और हर्षिता गौर की मौजूदगी और रेलवे टिकटों की कालाबाजारी जैसे विषय के साथ कहानी में धोखाधड़ी, रहस्य और रोमांच का पहलू देखने को मिलता है.
रेलवे टिकट की वेटिंग से शुरू होता है घोटाले का खेल
‘वेटिंग है’ की कहानी पटना की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसमें रेलवे टिकट बुकिंग के दौरान आम यात्रियों को होने वाली परेशानी को एक बड़े घोटाले से जोड़कर दिखाया गया है. टिकट बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में सीटें भर जाती हैं, जबकि एजेंट आसानी से टिकट हासिल कर लेते हैं.

इसी गड़बड़ी को देखकर रेलवे कॉन्स्टेबल सुगम मिश्रा को शक होता है. सुगम इस मामले की जांच शुरू करता है और धीरे-धीरे टिकट बुकिंग सिस्टम में चल रहे खेल की परतें खुलने लगती हैं. कहानी में तकनीक, देसी जुगाड़ और रेलवे टिकटों की कालाबाजारी का पहलू देखने को मिलता है.
दिव्येंदु शर्मा बने रेलवे कॉन्स्टेबल सुगम मिश्रा
सीरीज में दिव्येंदु शर्मा सुगम मिश्रा की भूमिका निभा रहे हैं. सुगम रेलवे पुलिस में नया है और अपनी नौकरी में खुद को साबित करना चाहता है. वह कोई ऐसा पुलिसवाला नहीं है जिसे हर सवाल का जवाब पहले से पता हो. उसे अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ निजी जिंदगी को भी संभालना है.
View on Instagram
जांच के दौरान सुगम के सामने कई चुनौतियां आती हैं. वह टिकट बुकिंग में हो रही गड़बड़ी को समझने और उसके पीछे के लोगों तक पहुंचने की कोशिश करता है। इस किरदार के जरिए कहानी में एक आम पुलिसकर्मी की जद्दोजहद भी दिखाई देती है.
भुवन अरोड़ा के किरदार से बढ़ेगा सस्पेंस
दिव्येंदु के साथ भुवन अरोड़ा भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं. वह अफरोज हम्सा का किरदार निभा रहे हैं, जो तकनीक की मदद से रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में सेंध लगाने का तरीका खोज लेता है.
अफरोज के किरदार की खास बात यह है कि वह दिल से बुरा इंसान नहीं है, लेकिन परिस्थितियां उसे गलत रास्ते की ओर ले जाती हैं. सुगम और अफरोज के बीच होने वाला टकराव कहानी को आगे बढ़ाता है। दोनों के बीच चलने वाला यह खेल सीरीज में सस्पेंस और रोमांच का माहौल बनाता है.
हर्षिता गौर समेत ये कलाकार भी आएंगे नजर
‘वेटिंग है’ में हर्षिता गौर सुगम की पत्नी प्रिंसी के किरदार में नजर आएंगी. कहानी में प्रिंसी अपने पति को जांच के दौरान हौसला देती हैं. उनके अलावा कुमुद मिश्रा, विजय मौर्य, सृष्टि तारे और सुनीता राजवर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. सीरीज का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है. इसका निर्माण ज्योति देशपांडे और अजय राय ने किया है.
">kaanoon, jugaad, pyaar, aur ek confirm ticket #WaitingHai coming soon. Watch for free, on Prime Video@divyenndu @bhuvanarora27 #kumudmishra @HarshitaGaur12 @urfvijaymaurya @SunitaRajwar #YashpalSharma #DayaShankarPandey
— MX Player by Prime Video (@MXbyPrimeVideo) September 14, 2026
[ Waiting Hai , Coming Soon, Prime Video ] pic.twitter.com/v9sju476Ua
कब और कहां देख सकते हैं ‘वेटिंग है’?
वेटिंग है 6 सितंबर 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म में अवेलेबल है. इस सीरीज को आप प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर में देख सकते हैं. यह 16 सितंबर 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म में अवेलेबल है.
">yatrigan, kripya dhyaan dein!!#WaitingHai now streaming, for free, on Prime Video@divyenndu @bhuvanarora27 #kumudmishra @HarshitaGaur12 @urfvijaymaurya @SunitaRajwar #YashpalSharma #DayaShankarPandey @sameervidwans @baawlekiduniya #JyotiDeshpande @deepaksimhal @jiostudios… pic.twitter.com/BEQiAA2UMu
— MX Player by Prime Video (@MXbyPrimeVideo) September 16, 2026
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए