Bigg Boss Hosts Salary: सलमान खान नहीं, ये बिग बॉस होस्ट है सबसे महंगा, एक सीजन के मिलते हैं 125 करोड़
बिग बॉस होस्ट्स की सैलरी, फोटो- इंस्टाग्राम
इस बार बिग बॉस 5 भाषाओं में शुरू हो रहा है. जानिए सलमान खान, सौरव गांगुली, विजय सेतुपति, नागार्जुन, मोहनलाल और किच्चा सुदीप जैसे दिग्गज होस्ट्स की करोड़ों की फीस. जानें कौन है सबसे महंगा होस्ट.
Bigg Boss Hosts Salary: 6 सितंबर यानी आज टीवी पर बिग बॉस का बड़ा धमाका होने वाला है. एक नहीं, बल्कि पांच भाषाओं में बिग बॉस के नए सीजन शुरू हो रहे हैं. हिंदी में सलमान खान, बंगाली में सौरव गांगुली, तमिल में विजय सेतुपति, तेलुगु में नागार्जुन, मलयालम में मोहनलाल और कन्नड़ में किच्चा सुदीप शो की कमान संभाल रहे हैं. अब जब होस्ट इतने बड़े-बड़े सितारे हैं, तो जाहिर सी बात है कि उनकी फीस भी करोड़ों में होगी. लेकिन किसे कितने करोड़ मिल रहे हैं? यही सबसे बड़ा सवाल है.
सलमान खान हर वीकेंड लेते हैं 15 करोड़
View on Instagram
सलमान खान के बिना ‘बिग बॉस’ की कल्पना करना अब थोड़ा मुश्किल लगता है. वह सीजन 4 से शो को होस्ट कर रहे हैं और हर ‘वीकेंड का वार’ में आते ही शो की टीआरपी बढ़ जाती है. Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बिग बॉस 20’ के लिए सलमान खान को हर वीकेंड 15 करोड़ रुपये फीस मिल रही है.
यानी सलमान सिर्फ शो में आकर कंटेस्टेंट्स की क्लास नहीं लगाते, बल्कि हर वीकेंड करोड़ों की फीस भी ले जाते हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काउबॉय लुक में सलमान खान ने शूट किया ग्रैंड प्रीमियर, जानें कब और किस OTT पर देख सकेंगे शो
सौरव गांगुली की फीस तो सलमान से भी आगे
View on Instagram
अब आते हैं उस नाम पर, जिसकी फीस सुनकर आप भी कहेंगे- भाई, ये तो बहुत ज्यादा है. ‘बिग बॉस बांग्ला 3’ को सौरव गांगुली होस्ट कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें पूरे सीजन के लिए 125 करोड़ रुपये मिल रहे हैं.
इस फीस के साथ सौरव गांगुली बिग बॉस के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले होस्ट बताए जा रहे हैं.
विजय सेतुपति भी ले रहे हैं 75-80 करोड़
View on Instagram
तमिल बिग बॉस की जिम्मेदारी इस बार विजय सेतुपति संभाल रहे हैं. वह ‘बिग बॉस तमिल 10’ को होस्ट कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे सीजन के लिए उनकी फीस 75 से 80 करोड़ रुपये है.
इसके अलावा उन्हें हर वीकेंड करीब 3 से 4 करोड़ रुपये मिलने की बात कही गई है.
नागार्जुन की फीस 35 करोड़ रुपये
View on Instagram
तेलुगु बिग बॉस के लिए भी फीस का आंकड़ा काफी बड़ा है. नागार्जुन अक्किनेनी ‘बिग बॉस तेलुगु 10’ को होस्ट कर रहे हैं. वह तीसरे सीजन से इस शो का हिस्सा हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीजन के लिए नागार्जुन को 35 करोड़ रुपये फीस मिल रही है.
मोहनलाल को मिल रहे हैं 30 करोड़
View on Instagram
मलयालम बिग बॉस की शुरुआत से ही मोहनलाल शो को होस्ट कर रहे हैं. अब वह इसके आठवें सीजन की कमान संभाल रहे हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, मोहनलाल को पूरे सीजन के लिए 30 करोड़ रुपये मिल रहे हैं. बताया गया है कि वह शो के लिए करीब 20 दिन शूटिंग करेंगे.
किच्चा सुदीप की फीस भी करोड़ों में
कन्नड़ बिग बॉस के सबसे पुराने चेहरों में से एक किच्चा सुदीप हैं. वह लंबे समय से शो को होस्ट कर रहे हैं. ‘बिग बॉस कन्नड़13’ के लिए उन्हें पूरे सीजन के 20 करोड़ रुपये मिलने की बात कही गई है.
वहीं, उनकी फीस करीब 2 करोड़ रुपये प्रति वीकेंड बताई गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए