Bigg Boss History: रियलिटी टीवी के इतिहास में पहली बार, एक ही रात 6 भाषाओं में लॉन्च होगा ‘बिग बॉस’, स्क्रीन पर साथ दिखेंगे 6 दिग्गज होस्ट्स
बिग बॉस, फोटो इंस्टाग्राम
'बिग बॉस सीजन 20' के साथ टेलीविजन पर आने वाला है सबसे बड़ा ट्विस्ट. 6 भाषाएं, 6 दिग्गज होस्ट और एक ही रात. जानिए 6 सितंबर से शुरू हो रहे इस मेगा शो से जुड़ी पूरी जानकारी.
Bigg Boss: बानिजय एंटरटेनमेंट का हिस्सा एंडेमोल शाइन इंडिया, भारत के सबसे लीडिंग एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउसेज में से एक के तौर पर जाना जाता है. यह प्रोडक्शन हाउस टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लगातार ब्लॉकबस्टर स्क्रिप्टेड और नॉन-स्क्रिप्टेड कंटेंट देने के लिए अपनी एक अलग पहचान बना चुका है. रियलिटी एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी लेगेसी को और मजबूती देते हुए, यह प्रोडक्शन हाउस भारत के सबसे बड़े और आइकॉनिक रियलिटी फ्रैंचाइजी, बिग बॉस को वापस लाने जा रहा है.
हर बार की तरह इस बार भी कुछ नया और बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है, ऐसे में मेकर्स इस बार शो को एक नहीं बल्कि एक साथ छह अलग-अलग भाषाओं में लॉन्च किया जाएगा. इस तरह से यह रियलिटी शो ऐसा करने वाला पहला बन जाएगा.
छह अलग-अलग भाषाओं में बिग बॉस होगा लांच
एंडेमोल शाइन इंडिया ने बिग बॉस के शानदार 20 साल पूरे होने पर, अपनी अनोखी सोच के साथ कुछ ऐसा कर दिखाया है जो सच में ऐतिहासिक है. एक ही रात में छह अलग-अलग भाषाओं में शो को लॉन्च करने की तैयारी के साथ प्रोडक्शन हाउस ने कुछ अनोखा कर दिखाया है.
">Bigg Boss may be synonymous with controversies, but it’s much more! For many, it’s been life-changing—bringing fame & successful careers, while a few have faced the other side too.
— TELLYDHAMAAL (@tellydhamaal) September 2, 2026
As for BB in Different language,
Every language has its own value, vibe & connect.#BiggBoss20 https://t.co/JZaEWl29BO
बता दे की इस जानेमन रियलिटी शो के कई भाषाओं में एडिशंस आते हैं, और इसी वजह से इसकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.
पहली बार अपनी अपनी भाषा में देख सकेंगे बिग बॉस
यह पहली बार होगा जब इंडियन ऑडियंस अपनी अपनी भाषाओं में ‘बिग बॉस’ को एक साथ देखेगी. सभी के पसंदीदा होस्ट भी एक ही समय पर स्क्रीन पर नजर आएंगे, जो कि अपने आप में कुछ खास होगा. यह कहना गलत नहीं होगा कि ऐसा रियलिटी टेलीविजन के इतिहास में पहली बार देखा जाएगा, जब एक ही फॉर्मेट को एक ही शाम में कई भाषाओं में लॉन्च किया जाएगा.

इसके अलावा, पहली बार, अलग-अलग भाषाओं के एडिशंस के सभी होस्ट्स अपनी-अपनी भाषा के बिग बॉस के साथ एक ही समय पर स्क्रीन पर नजर आएंगे, जो टेलीविजन पर पहले कभी न देखा गया एक बिल्कुल नया पल बनाएगा.
ये दिग्गज कर रहे हैं बिग बॉस को होस्ट
बिग बॉस हिंदी को सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाता है, जबकि बिग बॉस बांग्ला की मेजबानी सौरव गांगुली करते हैं, बिग बॉस कन्नड़ को किच्चा सुदीप होस्ट करते हैं, बिग बॉस तेलुगु को नागार्जुन अक्किनेनी होस्ट करते हैं, बिग बॉस तमिल को विजय सेतुपति होस्ट करते हैं, वहीं बिग बॉस मलयालम की मेजबानी मोहनलाल करते हैं. यह भी पढ़ें: कभी रातों-रात बने स्टार, कभी झेली गंदी ट्रोलिंग... क्या बिग बॉस 20 में खुलेंगे कुशल सिंह तंवर (Gullu) के सारे राज?
सलमान खान एक बार फिर संभालेंगे कमान
सलमान खान ‘बिग बॉस’ के 20वें सीजन में पहुंचने के साथ ही एक बार फिर केवल शो को होस्ट के तौर पर नहीं, बल्कि मेंटर के तौर पर भी राह दिखाते नजर आने वाले हैं.

इस तरह से एक बार फिर वे मच अवेटेड ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड्स में कमान संभालेंगे. नया सीजन नए कंटेस्टेंट्स, जबरदस्त राइवलरी और पहले से भी कही ज्यादा मुश्किल लेवल के एंटरटेनमेंट का वादा करता है.
बिग बॉस 20 के बारे में
बिग बॉस सीजन 20 एंडेमोल शाइन इंडिया द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, 6 सितंबर 2026 को इसका प्रीमियर होगा, और रोजाना रात 9:00 बजे जियो हॉटस्टार पर और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा, जो व्यूअर्स को ड्रामा, स्ट्रैटेजी, इमोशन और ब्लॉकबस्टर एंटरटेनमेंट से भरे एक सीजन का वादा करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए