Bigg Boss 20 Grand Premiere: निरहुआ नहीं, बिग बॉस 20 में होगी इस हसीना की एंट्री, सलमान खान ने ली दिनेश लाल यादव की चुटकी
निरहुआ सलमान खान के बिग बॉस पहुंचे, फोटो- इंस्टाग्राम
‘बिग बॉस 20’ के ग्रैंड प्रीमियर में भोजपुरी स्टार निरहुआ ने रिक्शे पर धमाकेदार एंट्री मारकर सबको चौंका दिया. लेकिन असली ट्विस्ट तब आया जब सलमान खान ने खुलासा किया कि असली एंट्री किसी और की है. आम्रपाली दुबे और मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के साथ इस सीजन क्या खास होने वाला है, पढ़ें पूरी डिटेल.
Bigg Boss 20 Grand Premiere Promo: भोजपुरी स्टार निरहुआ की 'बिग बॉस 20' के ग्रैंड प्रीमियर में धमाकेदार एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ रिक्शे पर सवार नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में उनका मशहूर गाना 'निरहुआ रिक्शावाला' बज रहा है. सलमान खान के इस पॉपुलर रियलिटी शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही जबरदस्त चर्चा है, और निरहुआ की इस एंट्री ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया
मंच पर रिक्शा लेकर पहुंचे निरहुआ, सलमान खान ने ली चुटकी
निरहुआ की रिक्शे में एंट्री के बाद सलमान खान उनसे कहते दिखाई देते हैं, "अभी आपने दो फेरे लिए हैं, लगता है सात लेकर जाओगे आप." इस पर निरहुआ कहते हैं,
View on Instagram
"सर, बहुत-बहुत धन्यवाद कि आपने मुझे एक बार फिर इस मंच पर आने का मौका दिया."
तभी सलमान चुटकी लेते हुए कहते हैं, "आपको गलतफहमी हो रही है, आप यहीं तक हैं... असली एंट्री तो किसी और की है." इस पर दिनेश कहते हैं, "सर, वो तो कह रहे थे तथास्तु... यानी दोबारा मौका मिल सकता है।" निरहुआ की यह बात सुनकर सलमान हंसते हुए नजर आते हैं.
आम्रपाली दुबे की हो रही हैं एंट्री
शो में निरहुआ की मौजूदगी के बाद सबसे ज्यादा चर्चा भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे को लेकर हुई. आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में गिनी जाती है. दोनों ने कई फिल्मों और गानों में साथ काम किया है और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है.
ऐसे में निरहुआ आम्रपाली को बिग बॉस के घर में एंट्री दिलाने के लिए आए है. दोनों के नाम को लेकर पहले भी कई तरह की चर्चाएं होती रही हैं, हालांकि निरहुआ और आम्रपाली हमेशा एक-दूसरे को अच्छे दोस्त और को-स्टार बताते रहे हैं. उनकी दोस्ती और शानदार बॉन्डिंग के कारण फैंस अक्सर उन्हें एक साथ देखने के लिए उत्साहित रहते हैं. आम्रपाली को लेकर सामने आई खबरों और चर्चाओं ने इस सीजन का रोमांच और बढ़ा दिया है.
मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री भी बनी चर्चा का विषय
‘बिग बॉस 20’ के ग्रैंड प्रीमियर में भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़ा एक और खास कनेक्शन देखने को मिला. भोजपुरी स्टार और नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी भी शो का हिस्सा बनी हैं. सामने आए प्रोमो में मनोज तिवारी अपनी बेटी के साथ नजर आए और सलमान खान के साथ उनकी मजेदार बातचीत ने दर्शकों का ध्यान खींचा.
View on Instagram
सलमान खान ने रीति के साथ बातचीत के दौरान मजाकिया अंदाज में मनोज तिवारी के पुराने ‘बिग बॉस’ सफर का भी जिक्र किया. शो से जुड़े प्रोमो में सलमान का चुटीला अंदाज फैंस को काफी पसंद आया. यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में Manoj Tiwari की बेटी Rhiti की एंट्री, Salman Khan ने दी मजेदार सलाह- ‘बाप पर मत जाना’
ग्रैंड प्रीमियर में दिखेगा मनोरंजन और कई सरप्राइज
‘बिग बॉस 20’ के ग्रैंड प्रीमियर ने शुरुआत से ही दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर दिया है. निरहुआ की मौजूदगी, आम्रपाली दुबे की एंट्री को लेकर उठे सवाल और रीति तिवारी जैसे नए चेहरे ने शो को लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया है.

कब और कहां देख सकेंगे शो
बिग बॉस 20, 6 सितंबर से हर रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर और रात 9 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा. यह भी पढ़ें: फेम गुरुकुल विनर से कैटरीना कैफ संग हिट गाना: कभी अरिजीत को दी थी मात, फिर कश्मीर शो पर हुआ बखेड़ा... अब BB 20 में होगी काजी तौकीर की एंट्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए