गांधी बनने के लिए मनोज बाजपेयी ने बदला अपना लुक, 'Gandhi and My Mother' की शूटिंग शुरू, लखनऊ में री-क्रिएट हुआ 1940 का दौर

Updated:
विज्ञापन

मनोज बाजपेयी और महात्मा गांधी

नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर सुधीर मिश्रा ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग लखनऊ में शुरू कर दी है. इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज बाजपेयी पहली बार महात्मा गांधी के किरदार में नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

मनोज बाजपेयी अब एक ऐसा ऐतिहासिक किरदार निभाने जा रहे हैं, जो उनके करियर का सबसे बड़ा माइलस्टोन साबित हो सकता है. नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर सुधीर मिश्रा और प्रोड्यूसर अनुभव सिन्हा ने इस हिस्टोरिकल ड्रामा की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुरू कर दी है. फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल लखनऊ चिड़ियाघर के पास स्थित नरही इलाके में फिल्माया गया, जहाँ 1940 के दशक का प्रामाणिक लुक देने के लिए विंटेज कारों, उस दौर के पहनावे और ओल्ड-स्कूल साइनबोर्ड्स का बेहतरीन इस्तेमाल किया गया है.

विज्ञापन

गांधी जी की लाइफ के 21 दिनों का सबसे क्रिटिकल चैप्टर

हिंदुस्तान टाइम्स के रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का वर्किंग टाइटल 'गांधी एंड माय मदर' रखा गया है, हालांकि मेकर्स जल्द ही इसके नए ऑफिशियल टाइटल की घोषणा करेंगे. यह फिल्म भारत की आजादी के समय गांधी जी के जीवन के एक बेहद खास और अनसुने 21 दिनों के घटनाक्रम पर केंद्रित होगी. जब पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था और दिल्ली सत्ता का केंद्र बन रही थी, तब गांधी जी ने एक बिल्कुल अलग रास्ता चुना था.

“मेरी मां दुर्गा देवेंद्र नाथ मिश्रा बचपन में गांधी जी से मिली थीं. उनके निधन से पहले मैंने वादा किया था कि मैं गांधी जी के जीवन के इस अनसुने हिस्से पर एक फिल्म बनाऊंगा.” सुधीर मिश्रा (डायरेक्टर)
View on Instagram

'गांधी मोड' में चले गए हैं मनोज बाजपेयी, घटाया वजन

फिल्म के प्रोड्यूसर और 'बनारस मीडियावर्क्स' के फाउंडर अनुभव सिन्हा ने मनोज बाजपेयी के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर कुछ बड़े खुलासे किए हैं. “मनोज बाजपेयी ने इस किरदार में पूरी तरह से ढलने के लिए काफी वजन कम किया है. वो एक बहुत ही अनुशासित डाइट और खास लाइफस्टाइल को फॉलो कर रहे हैं और फिलहाल पूरी तरह 'गांधी जोन' में शिफ्ट हो चुके हैं.” इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा दिव्या दत्ता और सौरभ शुक्ला जैसे तगड़े एक्टर्स भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं.

View on Instagram

अक्टूबर तक लखनऊ में चलेगा शूटिंग का सिलसिला

सुधीर मिश्रा और अनुभव सिन्हा की जोड़ी इससे पहले साल 2023 में आई फिल्म 'अफवाह' में एक साथ काम कर चुकी है. फिल्म का लखनऊ शेड्यूल इस साल अक्टूबर तक चलने की उम्मीद है. हालांकि, फिल्म में बाकी स्टार कास्ट और इसकी रिलीज डेट को लेकर मेकर्स की तरफ से आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है.

ये भी पढ़ें: फेम गुरुकुल विनर से कैटरीना कैफ संग हिट गाना: कभी अरिजीत को दी थी मात, फिर कश्मीर शो पर हुआ बखेड़ा... अब BB 20 में होगी काजी तौकीर की एंट्री

ये भी पढ़ें: स्प्लिट्सविल्ला 16 में मचाया था तहलका, अब 'बिग बॉस 13' के घर में आग लगाने आ रही हैं यह बोल्ड एक्ट्रेस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola