स्प्लिट्सविल्ला 16 में मचाया था तहलका, अब 'बिग बॉस 13' के घर में आग लगाने आ रही हैं यह बोल्ड एक्ट्रेस

Updated:
विज्ञापन

सौंदर्या शेट्टी, फोटो - इंस्टाग्राम

एमटीवी स्प्लिट्सविल्ला 16 में अपनी बोल्डनेस और बेबाक अंदाज से तहलका मचाने वाली सौंदर्या शेट्टी अब 'बिग बॉस कन्नड़ 13' में नजर आने वाली हैं. किच्चा सुदीप के शो के नए प्रोमो में नजर आईं 'सैंडी' के कमबैक से फैंस के बीच खलबली मच गई है.

विज्ञापन

कन्नड़ टेलीविजन के रियलिटी शो 'बिग बॉस कन्नड़ सीजन 13' का आगाज 6 सितंबर को शाम 7 बजे किच्चा सुदीप की मेजबानी में होने जा रहा है. मेकर्स द्वारा जारी नए प्रोमो में जिस चेहरे ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, वह कोई और नहीं बल्कि एमटीवी स्प्लिट्सविल्ला 16 फेम सौंदर्या शेट्टी हैं. स्प्लिट्सविल्ला में अपने धमाकेदार गेम और बोल्ड पर्सनालिटी से दर्शकों का दिल जीतने वाली सौंदर्या की अब 'बिग बॉस' के घर में एंट्री लगभग पक्की मानी जा रही है.

विज्ञापन

स्प्लिट्सविल्ला से लेकर रोडीज तक का सफर

मंगलोर की रहने वाली सौंदर्या शेट्टी रियलिटी शोज की पुरानी और मझी हुई खिलाड़ी हैं. एमटीवी के मशहूर शो 'स्प्लिट्सविल्ला 16' में उनकी स्ट्रेटेजी और बेबाक बोली ने उन्हें रातों-रात पॉपुलर बना दिया था. इससे पहले वह एमटीवी के ही एडवेंचर शो 'रोडीज' में भी अपनी ताकत का परिचय दे चुकी हैं और फाइनलिस्ट तक का सफर तय किया था. अब स्प्लिट्सविल्ला का वही ड्रामा और रोडीज वाला एटीट्यूड लेकर वह बिग बॉस के घर में कदम रखने जा रही हैं.

View on Instagram

2019 की मिस वर्ल्ड टीन और सोशल मीडिया स्टार 'सैंडी'

रियलिटी शोज के अलावा सौंदर्या ग्लैमर इंडस्ट्री में भी बड़ा नाम हैं. साल 2019 में उन्होंने 'मिस वर्ल्ड टीन सुपरमॉडल' का ताज अपने नाम किया था. सोशल मीडिया पर 'सैंडी' के नाम से मशहूर इस हसीना के इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. स्प्लिट्सविल्ला के दौरान भी उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ था, जिसका फायदा उन्हें बिग बॉस के वोटिंग ट्रेंड्स में मिलना तय माना जा रहा है.

View on Instagram

क्या बिग बॉस के घर में भी बनेगा नया 'कनेक्शन'?

स्प्लिट्सविल्ला जैसे डेटिंग शो से निकलकर बिग बॉस के घर में कदम रखने वाली सौंदर्या से फैंस को काफी उम्मीदें हैं. दर्शकों को इंतजार है कि क्या वह बिग बॉस के घर में भी अपनी स्प्लिट्सविल्ला वाली स्ट्रेटेजी और ग्लैमरस अंदाज को जारी रखेंगी या फिर यहां उनका एक नया और सख्त अवतार देखने को मिलेगा. किच्चा सुदीप के सामने उनकी यह नई पारी कन्नड़ दर्शकों के लिए काफी एंटरटेनिंग होने वाली है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Premiere Promo: 'ओ ओ जाने जाना' से 'टन टना टन' तक... ग्रैंड प्रीमियर पर सलमान खान ने 20 गानों पर दी धमाकेदार परफॉर्मेंस

ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' का गदर, ₹10 लाख से शुरू हुई फिल्म पहुंचेगी ₹100 करोड़ पार, अब इस राज्य में हुई टैक्स-फ्री

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola