बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' का गदर, ₹10 लाख से शुरू हुई फिल्म पहुंचेगी ₹100 करोड़ पार, अब इस राज्य में हुई टैक्स-फ्री

Updated:
विज्ञापन

हनुमान अंश और पुष्कर सिंह धामी, फोटो - इंस्टाग्राम

एक फिल्म जो पहले दिन फ्लॉप होने वाली थी, उसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. मात्र ₹10 लाख की मामूली ओपनिंग से शुरू हुआ सफर अब ₹100 करोड़ के पार जाने को है. उत्तराखंड के CM ने फिल्म देखने के बाद लिया बड़ा फैसला.

विज्ञापन

जिस फिल्म को पहले दिन सिनेमाघरों में दर्शक तक नसीब नहीं हुए थे और जो महज 20 थिएटर्स में सिमटकर फ्लॉप होने की कगार पर खड़ी थी, उसने अचानक ऐसा क्या चमत्कार कर दिखाया कि पूरा बॉक्स ऑफिस हिल गया? ₹10 लाख की मामूली ओपनिंग से शुरू हुआ यह सफर अब ₹100 करोड़ के आंकड़े को छूने जा रहा है. और अब इस राज्य के मुख्यमंत्री ने फिल्म देखते ही ले लिया एक बहुत बड़ा फैसला.

विज्ञापन

CM पुष्कर सिंह धामी ने परिवार संग देखी फिल्म

शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी गीता धामी, कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ देहरादून के एक सिनेमाघर में यह फिल्म देखी. फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "इस फिल्म के जरिए हमें बाबा नीम करोली महाराज जी की तपस्या, त्याग और हनुमान जी के प्रति उनकी अटूट भक्ति को करीब से समझने का मौका मिला. उनका जीवन समाज कल्याण और मानवता की सेवा के लिए समर्पित था." उन्होंने फिल्म की टीम की सराहना करते हुए इसे राज्य में टैक्स-फ्री करने की घोषणा की.

10 लाख रुपये से शुरुआत, अब 100 करोड़ के पास

7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म की शुरुआत काफी धीमी रही थी. पहले दिन फिल्म ने देशभर में केवल 10 लाख रुपये का बिजनेस किया था. दूसरे हफ्ते तक हालात यह थे कि यह फिल्म देश के 20 से भी कम सिनेमाघरों में चल रही थी. लेकिन इसके बाद दर्शकों की तारीफ के दम पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया. फिल्म ने चौथे वीकेंड में 28 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया और अब यह 100 करोड़ रुपये के क्लब के बेहद करीब पहुंच चुकी है. फिल्म की बड़ी सफलता को देखते हुए 'होम्बले फिल्म्स' इसे अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रिलीज करने की तैयारी कर रहा है.

ये भी पढ़ें: Exclusive: ‘Hanuman Ansh’ के सेट पर 30% मुस्लिम क्रू, जो नंगे पांव बने शूटिंग का हिस्सा ; मेकर्स ने बताया पूरा सच

क्या है 'हनुमान अंश' की कहानी?

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 'लक्ष्मीनारायण' नाम के एक युवक की कहानी है, जो अपनी मां के निधन के बाद जीवन और मृत्यु के सवालों के जवाब ढूंढने के लिए आध्यात्मिक यात्रा पर निकलता है. उत्तर भारत में अपनी इस यात्रा के दौरान वह आगे चलकर प्रसिद्ध संत नीम करोली बाबा के रूप में पहचाने जाते हैं. फिल्म में शोभिनव सत्या ने मुख्य भूमिका निभाई है.

ये भी पढ़ें: 'हनुमान जी ने दिखाया रास्ता..' 1 रील से स्टार बने दृष्टिहीन सिंगर सुनील लोधी, फैन ने बाइक देकर क्यों बुक किया पूरा थिएटर?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola