Bigg Boss 20 Premiere Promo: 'ओ ओ जाने जाना' से 'टन टना टन' तक... ग्रैंड प्रीमियर पर सलमान खान ने 20 गानों पर दी धमाकेदार परफॉर्मेंस

Updated:
विज्ञापन

सलमान खान, फोटो- इंस्टाग्राम

'बिग बॉस 20' के साथ लौटा भाईजान का स्वैग. ग्रैंड प्रीमियर पर सलमान खान ने 20 गानों पर 20 सिग्नेचर स्टेप्स के साथ लगाई स्टेज पर आग. जानिए कब, कहां और कितने बजे देख सकते हैं शो.

विज्ञापन

Bigg Boss 20 Grand Premiere Salman Khan Performance: पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 20वें सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने लौट आया है. ‘बिग बॉस 20’ के ग्रैंड प्रीमियर प्रोमो में शो के होस्ट सलमान खान जबर्दस्त डांस परफॉर्मेंस देते नजर आए. उनके इस स्वैग और एनर्जेटिक अंदाज ने फैंस का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है. सलमान एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में शो की कमान संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

विज्ञापन

20 गानों पर दिखा सलमान का खास अंदाज

‘बिग बॉस’ के ग्रैंड प्रीमियर पर सलमान खान की डांस परफॉर्मेंस हमेशा से ही सबसे बड़ा आकर्षण रही है. इस बार सीजन 20 के मौके पर मेकर्स ने इसे और भी खास बना दिया है. प्रोमो में सलमान अपने 20 सबसे लोकप्रिय गानों पर 20 सिग्नेचर डांस स्टेप्स करते दिखाई दे रहे हैं.

View on Instagram

ब्लू टी-शर्ट, डेनिम जींस और काउबॉय हैट में सलमान का स्वैग देखने लायक है. प्रीमियर परफॉर्मेंस के दौरान वह ‘सोणी दे नखरे’, ‘हैलो ब्रदर’, ‘ओ ओ जाने जाना’, ‘ढूंढे तुझे दीवाना’, ‘जानम समझा करो’, ‘प्यार दिलों का मेला है’, ‘टन टना टन’, ‘नो एंट्री’, ‘तेनू लेके मैं जाऊंगा’ और ‘बेबी को बेस पसंद है’ जैसे सुपरहिट ट्रैक्स पर थिरकते नजर आए. फैंस को उनका यह जोशीला अंदाज खूब पसंद आ रहा है. यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान को किस बात पर आया इतना गुस्सा? ‘बाबा’ कहने पर पैपराजी को लगाई फटकार

नए सीजन में फिर दिखेगा 'भाईजान' का जलवा

सलमान खान इस सीजन में भी होस्ट के रूप में वापसी कर रहे हैं. ग्रैंड प्रीमियर के दौरान वह नए कंटेस्टेंट्स का वेलकम करेंगे, उनसे रूबरू होंगे और इस बार के नए ट्विस्ट्स से पर्दा उठाएंगे.

सलमान खान, फोटो - इंस्टाग्राम
सलमान खान, फोटो - इंस्टाग्राम

इसके अलावा कंटेस्टेंट्स के धमाकेदार इंट्रोडक्शन्स और फन सेगमेंट्स शो के उत्साह को दोगुना करेंगे.

कब और कहा देख सकते है शो 

सलमान खान का यह पॉपुलर रियलिटी शो 6 सितंबर 2026 से ऑन-एयर होने जा रहा है. दर्शक इस शो को हर रात 9:00 बजे जियो-हॉटस्टार पर और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे देख सकेंगे.

Bigg Boss 20
Bigg Boss 20

नए सीजन को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त क्रेज है। घर की नई थीम, कंटेस्टेंट्स के नाम और फॉर्मेट में बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं चल रही हैं. ऐसे में सलमान की इस ब्लॉकबस्टर परफॉर्मेंस ने प्रीमियर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को चरम पर पहुंचा दिया है.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Contestants List: एक्स-कपल्स Karan - Uditi से लेकर भोजपुरी स्टार Amrapali तक, सलमान खान के शो में एंट्री लेंगे ये चर्चित चेहरे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola